एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में एक ही घर की तीन महिलाओं को उठाकर ले गए दबंग, परिजनों का आरोप- तीन दिन बाद भी पुलिस खामोश

Bheem Army Protest: आवेदन मिलने के बाद भी पीड़ित परिवार को आश्वासन देकर कोई कार्रवाई नहीं की गई. आलम ये हो गया कि भीम आर्मी ने अपने संगठन के बैनर तले थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की.

Nawada Women Kidnapped: बिहार के नवादा में (28 अगस्त) को आक्रोशित भीम आर्मी के लोगों ने हिसुआ थाना का घेराव किया और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी भी की गई. पूरा मामला हिसुआ थाना क्षेत्र की अरियन गांव के जयप्रकाश नगर का है, जहां जयप्रकाश नगर के निवासी राजेश मांझी ने थाना में लिखित आवेदन देकर 25 अगस्त को न्याय की गुहार लगाई थी. राजेश मांझी ने कहा कि उनके परिवार की तीन महिलाओं को जबरन दबंग लोग लेकर चले गए हैं.

 तीन महिलाओं को उठा कर ले गए दबंग

राजेश मांझी ने बताया कि घर के पास से ही मेरी मां मंजू देवी को कुछ दबंग उठा कर ले गए और फिर मेरी पत्नी सुगी देवी और भभू बबीता देवी हरिजन थाना मुकदमा करने के लिए जा रही थी, तभी रास्ता में सेराज नगर के पास से दोनों को दबंगों ने उठा लिया. जिसकी लिखित शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. तीन दिन बीत गए. लिखित आवेदन में तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई है.

राजेश मांझी ने कहा कि हमको बड़ी अनहोनी की आशंका लग रही है, लेकिन थाने ने कई ठोस आश्वासन हम लोगों को नहीं दिया है. जिसके बाद हम लोगों ने आज थाने का घेराव किया है. वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी ने हिसुआ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दबंगों से इन लोगों की मिली भगत है, जिसके कारण 48 घंटा बीत गई है. फिर भी इन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यहां के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं और महादलित पर अत्याचार करने वाले पर कार्रवाई नहीं की जा रही है.

इसी के आक्रोश में आज आक्रोश मार्च निकालकर पुलिस के खिलाफ सैकड़ों महिला पुरुष ने हिसुआ थाना में पहुंचकर थाना का घेराव किया है. हम लोग तीनों महिला की बरामदगी की मांग कर रहे हैं. जब तक हम लोगों की मांग पूरा नहीं की जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. आपको बता दे कि लगभग तीन घंटे से ज्यादा थाना में जमकर बवाल काटा गया है. हिसुआ पुलिस पर कई सवाल खड़ा हो गए हैं. आवेदन मिलने के बाद भी पीड़ित परिवार को सिर्फ आश्वासन देकर 3 दिन बाद भी आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

क्या है मामले में डीएसपी का कहना? 

आलम ये हो गया कि भीम आर्मी ने अपने संगठन के बैनर तले थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की. वहीं इस पूरी घटना पर डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि घटना रविवार की है. थाने में सोमवार को पीड़ित के पुत्र ने आवेदन दिया था और आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. आरोपित की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी और तीनों महिला को भी बरामद किया जाएगा. फिलहाल लोगों को समझा बूझकर थाना से भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर, होल्ड पर हुए 11 IAS अधिकारी, 14 आईएएस का हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget