एक्सप्लोरर

CM पद पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, 'न तो मैं रिटायर हुआ हूं और न ही...'

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है. इस बार कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी.

Haryana Election News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupender Singh Hooda) ने एकबार फिर दोहराया कि ''सीएम पद पर आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है और वह मुझे स्वीकार्य होगा.'' लेकिन उन्होंने साथ ही कहा है कि वे ना तो रिटायर हुए हैं और ना ही टायर्ड (थके) हुए हैं. हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में भारी जनादेश मिलेगा. लोगों ने यह तय कर लिया है कि 'अबकी बार कांग्रेस की सरकार'.

टिकट बंटवारे और फिर कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार से कुछ समय के लिए दूर हो जाने के बाद कांग्रेस में खींचतान की चर्चा चल रही थी. हालांकि हुड्डा ने इनसे इनकार किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हरियाणा में कांग्रेस एकजुट है. सीएम पद के लिए एक से अधिक दावेदारी मिलने से पार्टी को और ताकत मिलेगी.''

बेटे के सीएम रेस में होने पर क्या बोले?
एकतरफ सीएम पद के लिए भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला तक का नाम चल रहा है तो वहीं भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा की भी चर्चा है. क्या दीपेंद्र सीएम पद की रेस में है? इस सवाल पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, ''मैं ना तो रिटायर हुआ हूं और ना ही थका हुआ हूं.'' हुड्डा ने वोट कटने की संभावना से भी इनकार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला होने से जनता वोट काटने वालों की तरफ नहीं जाएगी.

20 साल से ज्यादा वक्त से गढ़ी सांपला में हुड्डा का दबदबा
भूपेंद्र हुड्डा आज (27 सितंबर) करनाल के इंद्री से रैली कर रहे हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. पहले इसे किलोई सीट के नाम से जाना जाता था. 2009 विधानसभा चुनाव से पहले डिलिमिटेशन के बाद इसे गढ़ी सांपला किलोई बुलाया जाने लगा. इस सीट पर हुड्डा ने पहली बार  2000 में चुनाव जीता था. लगातार इस सीट से निर्वाचित होते आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सीएम दावेदारी के बीच अनिल विज का बड़ा बयान, 'कुमारी सैलजा के खिलाफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget