एक्सप्लोरर

बृजभूषण सिंह पर बजरंग पूनिया का बड़ा बयान, 'वो अपनी जीत दिखा रहा है, जबकि...'

कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया ने बड़ा आोरप लगाते हुए कहा कि बृजभूषण सिंह अभी भी बाक़ी 6 महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे भी अपने केस वापिस लें.

Bajrang Punia On Brij Bhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को यौन उत्पीड़न के एक मामले में राहत मिली है. इसको लेकर दिग्गज पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह पॉक्सो एक्ट में बरी होने के बाद रोड शो कर रहा है और अपनी जीत दिखा रहा है, जबकि अभी 6 महिला पहलवानों के केस कोर्ट में चल रहे हैं.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''जब महिला पहलवान आंदोलन पर बैठी थीं, उसी समय ही नाबालिग महिला पहलवान बृजभूषण के दबाव में पीछे हट गई थी जबकि एक बार वह बृजभूषण के ख़िलाफ़ गवाही दे चुकी थी.''

केस वापस लेने के लिए दबाव- बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया ने कहा, ''बृजभूषण अभी भी बाक़ी 6 महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे भी अपने केस वापिस लें. क्योंकि उसे सेक्सुअल हराशमेंट की पीड़िताओं को झुकाकर दोबारा रोड शो निकालकर अपनी ताक़त दिखाने का मन कर रहा होगा. कई बार लगता है कि आज भी क़ानून राज गुंडों के सामने बौना है.''

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग समेत कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. हालांकि नाबालिग पहलवान ने बाद में कहा कि उसने दबाव में सिंह पर आरोप लगाए. इस मामले में पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की. इस रिपोर्ट को कोर्ट ने सोमवार (26 मई) को स्वीकार कर लिया.

बता दें कि दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

बृजभूषण सिंह ने क्या कहा?

बृजभूषण सिंह ने बड़ी जीत बताया है. उन्होंने मंगलवार (28 मई) को रोड शो किया.  उन्होंने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''जा पर कृपा राम की होई. ता पर कृपा करहिं सब कोई.. जिनके कपट, दम्भ नहिं माया. तिनके हृदय बसहु रघुराया.''

बृजभूषण सिंह ने कहा, ''आज नई दिल्ली आवास से पुनः महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या जी आगमन पर हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास जी महाराज एवं कई साधुसंतों ने अपना आशीर्वाद दिया साथ साथ विभिन्न जनपदों क्षेत्रों के समर्थकों ने स्वागत अभिनंदन किया ..आप सभी के इस प्रेम के लिये मैं आप सभी का सहृदय धन्यवाद देता  हूं.''

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget