एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: जिन 11 सीटों पर कांग्रेस उतार चुकी है उम्मीदवार, वहां से AAP ने भी दिया टिकट

AAP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इससे साफ है कि आप राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

Haryana AAP Candidates List: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार (9 सितंबर) को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इनमें 11 सीटें वो हैं जिसपर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

इससे साफ है कि आप और कांग्रेस में गठबंधन पर बात नहीं बनी है. गठबंधन को लेकर हालांकि कोई आधिकारिक बयान दोनों पार्टियों ने जारी नहीं किया है.

वो सीटें जिसपर AAP और कांग्रेस दोनों ने उतारे उम्मीदवार


हरियाणा चुनाव: जिन 11 सीटों पर कांग्रेस उतार चुकी है उम्मीदवार, वहां से AAP ने भी दिया टिकट

आम आदमी पार्टी (आप) सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है. हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आज जारी सूची के उम्मीदवारों को बहुत बधाई. हम जल्द ही अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी करेंगे. 

व्यवस्था को बदलने के लिए चुनाव लड़ रहे- AAP

उन्होंने कहा, ''हम अपने राष्ट्रीय नेत्तृत्व के आदेश के तहत चलते हैं. हम हरियाणा में एक मजबूत विकल्प हैं. हमारी तैयारी सभी सीटों पर है. आम आदमी पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव लड़ रही है. हरियाणा से बीजेपी जाएगी. हम हरियाणा की व्यवस्था को बदलने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.''

टिकट बंटवारे से पहले सुशील गुप्ता ने कहा था कि AAP, कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है. राज्य में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है.

पिछले दिनों शुरू हुई थी दोनों में गठबंधन की बात

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच पिछले दिनों गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू हुई थी. दोनों दलों के बीच कई दौर की बैठकें हुई, लेकिन बात नहीं बनी. दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया था. कांग्रेस 9 और आप एक सीट पर चुनाव लड़ी थी.

कांग्रेस ने अब तक 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. राज्य की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और आठ अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के साथ नतीजे आएंगे.

'यह पहली बार नहीं है जब वे...', सुशील गुप्ता के बयान पर बोले कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget