एक्सप्लोरर

झारखंडः आश्रम में घुसकर देर रात युवा साध्वी के साथ गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में देर रात में कुछ लोगों ने आश्रम में घुसकर साध्वी के साथ गैंगरेप किया. मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

गोड्डा, एजेंसी। यहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह पंचायत में महर्षि मेंही संतसेवी आश्रम में पांच अपराधियों ने प्रवचन के लिए बाहर से आयी एक युवा साध्वी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना से व्यथित साध्वी ने जीवन त्यागने की बात कही है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कुछ और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

दीवार कूद कर घुसे आरोपी इससे पहले पीड़िता साध्वी ने मीडिया को बताया कि बीती रात लगभग ढाई बजे दीवाल को फांद कर आरोपियों ने आश्रम में प्रवेश किया. आश्रम में उस समय एक पुरुष साधू और चार महिलाएं थीं. साध्वी ने बताया कि अपराधियों ने सभी के साथ मारपीट की और हथियार के बल पर सभी को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया. व्यथित साध्वी ने कहा, "इस तरह के कुकृत्य के बाद अब मेरे जीने का कोई अर्थ ही नहीं रह गया है.'

बम से उड़ाने की धमकी आश्रम में मौजूद पंकज बाबा ने बताया कि रात में आरोपियों ने जब आश्रम में प्रवेश किया तो उनके साथ आये पथवाड़ा के रहने वाले दीपक राणा को वह पहले से जानते थे. उन्होंने उससे सबको छोड़ देने की विनती की लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना और सभी को बम से उड़ा देने की धमकी दी. बाबा ने बताया कि बंद कमरे से ही उन्होंने पड़ोस के लोगों को मोबाइल फोन से सूचना दी लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके थे. बाबा ने बताया कि साध्वी फरवरी माह में प्रवचन के लिए आश्रम आईं थीं लेकिन लॉकडाउन के कारण वह कहीं अन्यत्र जा नहीं सकीं.

हेमंत सोरेन ने दिए कार्रवाई के आदेश पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि पीड़िता को चिकित्सिकीय जांच के लिए भेज दिया गया है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शाम को ट्वीट कर निर्देश दिया, 'उपायुक्त गोड्डा और पुलिस अधीक्षक गोड्डा मामले की जांच कर अपराधियों की धरपकड़ करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सूचित किया जाये.' मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी और उसने आश्रम में साध्वी को सुरक्षा प्रदान करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी दीपक राणा का आपराधिक इतिहास रहा है.

भाजपा ने लगाया आरोप भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है और साधू सन्तों का यहां रहना मुहाल हो गया है. भाजपा नेता रमेश पुष्कर ने कहा, 'सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नड्डा ने कहा था कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गयी है और आज ही यह एक बार फिर साबित हो गया है.''

ये भी पढ़ेंः

यूपी: IAS अधिकारी की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, 24 अगस्त से अस्पताल में थे भर्ती यूपीः आगरा में कोरोना के 85 नए मामले आए सामने, 3376 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget