एक्सप्लोरर

Gurugram Covid-19: गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लग सकता है लॉकडाउन? जानिए डिप्टी कमिश्नर ने क्या कहा

गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है. वहीं उपायुक्त यश गर्ग ने कहा है कि फिलहाल जिले में लॉकडाउन लगाए जाने की कोई योजना नहीं है.

Gurugram Covid-19: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के गुरुग्राम में भी कोरोना (Coronavirus) के तेजी से बढ़ते मामले दहशत फैला रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा सकता है. वहीं इस संबंध में बुधवार को उपायुक्त यश गर्ग ने कहा कि गुरुग्राम में फिलहाल लॉकडाउन लगाए जाने की कोई योजना नहीं है.

मजदूरों के घर लौटने की खबर है अफवाह

उपायुक्त ने कहा कि जिले में मजदूर और कामगार अपने गृह नगरों के लिए रवाना नहीं हो रहे हैं और घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि जिले में निर्माण इकाइयां और उद्योग नियमित रूप से काम कर रहे हैं और ये अफवाह बेबुनियादी है कि श्रमिक अपने घर लौट रहे हैं.

बुधवार को गुरुग्राम में 2 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

बता दें कि बुधवार को गुरुग्राम में 2 हजार 704 नए कोविड -19 के मामले दर्ज किए गए. जिसके बाद जिले में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 13 हजार 253 हो गई है. इस दौरान एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, महामारी की शुरुआत से अब तक गुरुग्राम में कोविड से 929 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 13 हजार 253 सक्रिय मामलों में से 101 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में 1405 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती है.

बुधवार को गुरुग्राम में 21 हजार से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

इस बीच, बुधवार को गुरुग्राम में कोविड-19 टीके की कुल 21 हजार 777 खुराकें दी गईं, जिसमें 9 हजार 97 लोगों को पहली डोज , 10 हजार 654 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज और 2,026 लोगों को प्रिकॉशन डोज दी गई. इसके साथ, जिले में अब तक 4.57 मिलियन से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. बुधवार को जिले में 1 हजार 809 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया.

ये भी पढ़ें

HSSC Recruitment 2022: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने क्लर्क, ड्राफ्ट्समैन आदि पदों के लिए जारी की डीवी राउंड की तारीखें, जानें डिटेल

Haryana Health Department Recruitment: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में हो रहीं बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget