एक्सप्लोरर

वडोदरा: गंभीरा पुल हादसे के बाद महिसागर नदी में गिरी गाड़ियों को निकाला जा रहा बाहर, 20 लोगों की गई है जान

Vadodara Gambhira Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में 9 जुलाई को पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई गाड़ियां महिसागर नदी में गिर गई थी.

गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल ढहने के बाद नदी में गिरी गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है. ये हादसा 9 जुलाई को हुआ था. पुल गिरने से हुए हादसे में 20 लोगों की जान चली गई है. बुधवार (9 जुलाई) को सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई गाड़ियां महिसागर नदी में गिर गई थी.

यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है. इस बीच, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्य के एक मंत्री ने कहा था कि पुल का हिस्सा ढहने का कारण बेस में दरार और जोड़ का टूटना रहा. वडोदरा के जिलाधिकारी ने पुल हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की. 

गंभीरा पुल ढहने से 20 लोगों की गई जान

पीटीआई के मुताबिक वडोदरा के डीएम अनिल धमेलिया ने 11 जुलाई को जानकारी देते हुए बताया, ‘‘पहले दिन हमें 12 शव और दूसरे दिन छह शव बरामद हुए. दुर्भाग्यवश एक पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई जबकि एक और शव बरामद किया गया.’’ एसएसजी अस्पताल में इलाजरत पांच घायलों में से एक, दहेवन निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह परमार की शुक्रवार को मौत हो गई थी. 

CM ने 4 इंजीनियर्स को किया निलंबित

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने पुल ढहने के सिलसिले में गुरुवार (10 जुलाई) को कार्रवाई करते हुए राज्य के सड़क और भवन विभाग के चार इंजीनियर को निलंबित कर दिया था. राज्य के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने घटनास्थल का दौरा किया था और मीडिया को बताया था कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की ओर से गठित एक समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. उन्होंने ये भी बताया कि राज्य के सड़क एवं भवन विभाग की एक उच्च स्तरीय जांच समिति 30 दिनों में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. 

दौरे के बाद मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य में जिन 7,000 पुलों का सर्वेक्षण किया गया है, उनमें से सरकार ने उन पुलों की पहचान की है, जिनकी मरम्मत या नए पुल के निर्माण की जरूरत है. पटेल ने बाद में एसएसजी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget