एक्सप्लोरर

Surat Fire: सूरत में स्टील प्लांट में आग लगने से 4 लोगों की मौत, जलता हुआ कोयला फैलने से हुआ हादसा

Surat Steel Plant Fire: गुजरात के सूरत में जलता हुआ कोयला अचानक फैल जाने से इस्पात संयंत्र के एक हिस्से में आग फैल गयी. आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई. वहीं एक घायल है.

Surat Steel Plant Fire News: गुजरात के सूरत में हजीरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इस्पात संयंत्र में मंगलवार शाम आग लग जाने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड (एएम/एनएस इंडिया) में यह घटना हुई.

उन्होंने बताया, ‘‘हमें यह जानकारी मिली है कि जलता हुआ कोयला अचानक फैल जाने से संयंत्र के एक हिस्से में आग फैल गयी. आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई. वे इस दौरान संयंत्र की लिफ्ट में थे.’’गहलोत ने बताया कि पुलिस के साथ-साथ कारखाने का निरीक्षक घटना की जांच करेंगे.

हजीरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मारे गए चार लोगों में से तीन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है.  कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कोरेक्स प्लांट में एक उपकरण के फेल हो जाने के कारण यह घटना हुई.

उपकरण के फेल हो जाने से हुई दुर्घटना

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें एएमएनएस हजीरा ऑपरेशंस के कोरेक्स प्लांट में एक उपकरण के फेल हो जाने से हुई दुर्घटना के बारे में खेद है. यह दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे हुई. पास में ही एक लिफ्ट (एलेवेटर) पर रखरखाव का काम कर रहे एक निजी कंपनी के चार संविदा कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई.’’

इसमें कहा गया है कि एक श्रमिक को मामूली चोट आई है और उसे तुरंत संयंत्र परिसर में ही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है. बयान में कहा गया, ‘‘हम प्रभावित कर्मियों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए हैं और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है. हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget