एक्सप्लोरर

गुजरात के सूरत में सीवरेज लाइन में गिरा 2 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Surat News: सूरत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीख ने बताया कि मैनहोल चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने की वजह से 2 साल का एक बच्चा सीवरेज लाइन में गिर गया. तलाशी अभियान अभी जारी है.

Gujarat News: गुजरात के सूरत के वरियाव इलाके में सीवरेज लाइन में एक दो साल का बच्चा गिर गया है. बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. मौके पर अग्निशमन विभाग मौजूद है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीख ने बताया कि मैनहोल चैंबर का ढक्कन किसी भारी वाहन की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था. 2 साल का एक बच्चा इसमें गिर गया है.

उन्होंने बताया कि हमने करीब 100-150 मीटर के क्षेत्र की जांच की है. बच्चे को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं. फिलहाल 18 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है. बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां के साथ बाजार गया था, तभी वह रोड पर खुले गटर में अचानक गिर गया.

ये घटना बुधवार शाम को घटित हुई. इसके बाद बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पिछले 18 घंटे से बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एसडी धोबी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें बुधवार शाम को फोन पर सूचना मिली थी कि एक बच्चा खुले गटर में गिर गया है. इसके दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया.

बच्चे का नहीं चल पाया कुछ पता 

उन्होंने कहा कि यहां दो ड्रेनेज लाइन है, जिसमें से एक बारिश और दूसरी ड्रेनेज लाइन है. जिस जगह बच्चा गिरा है, वहां से करीबन 700 मीटर से अधिक की दूरी पर स्थित सभी मैनहोल को खुलवाया गया और इसके बाद जवानों की टीम को उसमें उतारा गया था, लेकिन सर्च अभियान के दौरान बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है.

बुधवार शाम से जारी सर्च ऑपरेशन गुरुवार सुबह भी जारी रहा है. बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक, ड्रेनेज की लाइन किसी अन्य लाइन से जुड़ी हुई है, इसलिए अब पानी के प्रेशर का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि बच्चे को निकाला जा सके.

इसके अलावा एक अन्य लाइन पर भी टीम को तैनात किया गया है. बच्चे की उम्र लगभग दो साल बताई जा रही है. बच्चे का परिवार सूरत के अमरोली छपराभाठा स्थित सुमन साधना आवास में रहता है. दो वर्षीय बच्चे का नाम केदार शरद वेगाद है. वह बुधवार शाम अपनी मां के साथ सब्जी मार्केट में गया था. इस दौरान वह अचानक 120 रोड पर खुले गटर में गिर गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget