एक्सप्लोरर

Rajkot: मोहर्रम के जुलूस के दौरान ओवरहेड तार की चपेट में आय़ा ताजिया, करंट लगने से 2 लोगों की मौत, कई झुलसे

Rajkot News: राजकोट में शनिवार को मुहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय के लोग जुलूस निकाल रहे थे. इसी जुलूस के दौरान अचानक प्रतिकृति बिजली के तार के चपेट में आ गई जिससे बड़ा हादसा हो गया.

 Gujarat News: गुजरात के राजकोट (Rajkot) शहर में शनिवार दोपहर को मुहर्रम (Muharram) के जुलूस के दौरान हादसा हो गया. जुलूस के दौरान अचानक कुछ लोग बिजली की तार के चपेट में आ गए जिस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 22 अन्य लोग घायल हो गए हैं. यह जानकारी राजकोट पुलिस ने शनिवार को दी. वहीं, इस घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना धोराजी शहर के रसुल पारा इलाके में उस समय हुई जब जुलूस में शामिल लोगों द्वारा ले जाया जा रहा ‘ताजिया’ बिजली के तार की चपेट में आ गया. यह 22 किलोवाट क्षमता का ओवरहेड तार था जिसके संपर्क में आते ही लोगों को करंट लग गया. स्थानीय पुलिस थाना के निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह गोहिल ने कहा कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए हैं. ताजिया के बिजली के तार की चपेट में आने के बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. बिजली की तार के चपेट में आने के कारण लोग बेहोश होकर गिरने लगे. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस
उधर, अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जुनैद मजोठी (22) और साजिद समा (20) के रूप पर की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही धोराजी पुलिस और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे. करेंट में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का मातम मुहर्रम के महीने में मनाया जाता है और इसी दौरान  शिया समुदाय द्वारा ‘ताजिया’ निकाली जाती है. ‘ताजिया’ इमाम हुसैन की मजार की प्रतिकृति होता है. शिया समुदाय मुहर्रम के पूरे महीने मातम मनाता है और अमूमन काला कपड़ा ही पहनता है.

ये भी पढ़ें- Bijapur: रेजिडेंशियल हॉस्टल में आठवीं के छात्र की मलेरिया से मौत पर मचा बवाल, बीजेपी ने लगाया लापरवाही का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget