एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात के नर्मदा में धार्मिक जुलूस पर उपद्रवियों ने किया पथराव, 12 लोग हुए घायल, 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Stone Pelting in Narmada: नर्मदा में विहिप द्वारा निकाले गए एक धार्मिक जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव किया है. पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 व्यक्ति घायल हो गए.

Gujarat Crime News: गुजरात के नर्मदा जिले में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा निकाले गए एक धार्मिक जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 व्यक्ति घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत सुंबे ने कहा कि सुबह सेलाम्बा गांव में एक मस्जिद के पास विहिप की 'शौर्य जागरण यात्रा' पर पथराव किया गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने दो दुकानों में आग लगा दी.

उपद्रवियों ने जुलूस पर किया पथराव
उन्होंने कहा, ‘‘जब यात्रा मस्जिद से गुजरी, तो कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव किया. कुछ पुलिसकर्मियों सहित लगभग 10 से 15 लोग घायल हो गए.’’ एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया. सुंबे ने कहा, ‘‘हमने दोनों तरफ की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के सात से आठ गोले दागे.’’ उन्होंने बताया कि पथराव के बाद कुछ लोगों ने गांव में दो दुकानों में आग लगा दी. सुंबे ने कहा, ‘‘हम दोषियों की पहचान कर रहे हैं. हम घटना के वीडियो भी खंगाल रहे हैं.’’

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के कुछ वीडियो में गुस्साई भीड़ जुलूस पर पथराव करती दिख रही है और पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं. पुलिस ने बताया कि वडोदरा जिले के मंजूसर गांव में भी पथराव की सूचना मिली थी, जब बृहस्पतिवार शाम कुछ ग्रामीण गणेश प्रतिमाओं को एक तालाब में विसर्जित करने के लिए ले जा रहे थे. पुलिस उपाधीक्षक बी एच चावडा ने कहा, ‘‘जब तीन मूर्तियों को ले जा रहा ट्रैक्टर गरासिया मोहल्ले में पहुंचा, तो आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे तीन से चार लोग घायल हो गए. पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और विसर्जन में मदद की.’’

30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण की शिकायत के आधार पर लगभग 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से तीन से चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने कहा कि ऐसी हिंसा 'अस्वीकार्य' है. सहाय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं. पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वर्तमान समय में उन इलाकों में शांति है.’’

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: बीजेपी ने मिशन 45+ के लिए बनाया मास्टर प्लान, इन दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार सकती है पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget