एक्सप्लोरर

Morbi Cable Bridge Collapse Live: मोरबी पहुंची SIT, शुरू की पुल टूटने की जांच , अब तक 134 शव बरामद, कल पीएम करेंगे दौरा

Morbi Cable Bridge Collapse Live: पुल संचालक पर पैसों के लालच में ज्यादा टिकट बेचने का आरोप है. नगर पालिका से इस पुल को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था.

Key Events
Morbi Cable Bridge Collapse Live Updates Gujarat Bridge Video Rescue Operation News PM Modi Morbi Cable Bridge Collapse Live: मोरबी पहुंची SIT, शुरू की पुल टूटने की जांच , अब तक 134 शव बरामद, कल पीएम करेंगे दौरा
Morbi Cable Bridge Collapse Live

Background

Morbi Cable Bridge Collapse Live: गुजरात (Gujarat) के मोरबी में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में नदी में करीब 400 लोग गिर गए. घटना में करीब 84 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई है. इस दौरान पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर देखी जा रही हैं. 

जिला प्रशासन के संपर्क में हैं सीएम पटेल

सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख जताया है और उन्होंने राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, 'राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं.' उन्होंने ट्वीट किया, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे पर बात की है और हालात का जायजा लिया है. पीएम ने पूरी स्थिति और राहत अभियान की निगरानी से संबंधित व्यवस्था को लेकर निर्देश और मार्गदर्शन दिए हैं.'

पीएम मोदी ने की गुजरात के सीएम से बात

उधर, पीएमओ की ओर से भी इस संबंध में जानकारी दी गई है. पीएमओ ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे पर सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की है. उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने को कहा है. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है.'

राहत और बचाव कार्य में शामिल NDRF कमांडेंट वी.वी.एन. प्रसन्ना कुमार ने कहा कि  पानी गंदा होने की वजह से जब पानी के अंदर सर्च करते हैं तो विजिबिलिटी की दिक्कत होती है. झूले के गिरने के कारण वहां कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, उसके मलबे को निकालकर वहां भी सर्च करेंगे.

15:24 PM (IST)  •  31 Oct 2022

पीएम मोदी मंगलवार को जाएंगे मोरबी

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां मीडिया को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर मोरबी केबल पुल ढहने वाली जगह का दौरा करेंगे और पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे. मीडिया को सूचित किया गया कि मंगलवार के लिए उनके अन्य सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

15:23 PM (IST)  •  31 Oct 2022

यह एक मानव निर्मित आपदा- गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने आरोप लगाया कि यह एक मानव निर्मित आपदा है और सरकार को त्रासदी के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि मोरबी नगरपालिका अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला कलेक्टर इस दुखद घटना के लिए सीधे जिम्मेदार हैं, क्योंकि गुणवत्ता जांच और आधिकारिक अनुमति के बिना उन्होंने आगंतुकों के लिए केबल पुल को फिर से खोलने की अनुमति दी थी.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget