एक्सप्लोरर

गुजरात विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस MLA जिग्नेश मेवाणी को इस वजह से सदन से निकाला बाहर

Jignesh Mevani News: गुजरात विधानसभा के स्पीकर कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को सदन के वेल से अपनी सीट पर लौटने का आग्रह कर रहे थे लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें विधानसभा से बाहर कर दिया गया.

Gujarat Assembly News: गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार (23 अगस्त) को एक चर्चा के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान स्पीकर के निर्देश पर कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ कार्रवाई की गई. मेवाणी को सदन से बाहर कर दिया गया.

गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी वडगाम से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को सदन के वेल से अपनी सीट पर लौटने का आग्रह कर रहे थे लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें विधानसभा से बाहर कर दिया गया. 

मेवाणी और अन्य कांग्रेस विधायक राज्य में नशीली दवाओं के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत में राज्य मंत्री (गृह) हर्ष सांघवी की ओर से की गई टिप्पणियों का विरोध कर रहे थे. गुजरात पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की जब्ती पर एक चर्चा के दौरान मेवाणी खड़े हुए और सत्ता पक्ष पर आक्रामक होकर हल्ला करने लगे और बीजेपी सरकार को रेप जैसे अन्य कुछ मुद्दों पर चर्चा की चुनौती दी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मेवाणी ने राजकोट गेम जोन में आग, मोरबी पुल ढहने की घटना और वडोदरा में नाव पलटने जैसी घटनाओं पर बहस को लेकर चुनौती दी जिसका टेलीविजन पर सीधा प्रसारण हो. स्पीकर की ओर से शिष्टाचार बनाए रखने के बार-बार आग्रह के बाद भी कांग्रेस विधायक मेवाणी अपनी सीट के पास खड़े होकर चर्चा की मांग करते रहे और आसन के सामने पहुंच गए.

मेवाणी ने न मानने के बाद विधानसभाध्यक्ष की ओर से कांग्रेस विधायक को निष्कासित करने का आदेश दे दिया जिसके बाद मार्शल ने उन्हें बिना किसी बल प्रयोग के सदन से बाहर कर दिया गया. मेवाणी के व्यवहार की निंदा करते हुए स्पीकर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने इस तरह के कृत्य से संविधान का अनादर किया है.

इसके बाद में मंत्री हर्ष संघवी ने बीजेपी विधायक भरत पटेल की ओर से मादक पदार्थों की जब्ती के बारे में उठाए गए 'तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामले' पर जवाब दिया. बाद में संघवी ने सदन को बताया कि पुलिस ने पिछले 15 दिनों में गुजरात के तटीय इलाकों से 850 करोड़ रुपये मूल्य का लावारिस मादक पदार्थ बरामद किया है. वहीं पिछले एक साल में 431 लोगों की गिरफ्तारी की गई.

ये भी पढ़ें:

एंटी ब्लैक मैजिक बिल: गुजरात विधानसभा में विधेयक पारित, 7 साल की सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget