एक्सप्लोरर

Jamnagar Borewell Accident: 9 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल से सुरक्षित बाहर आया 2 साल का बच्चा, अस्पताल में भर्ती

Jamnagar Borewell Accident: जामनगर के गोवना गांव में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था. शाम करीब 6.30 बजे यह हादसा हुआ. इसके तुरंत बाद ही प्रशासन एक्टिव हुआ और फायर इमरजेंसी के साथ SDRF बुलाई गई.

Jamnagar Borewell Accident Update: गुजरात के जामनगर में बीते मंगलवार को एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था. बड़ी खबर यह है कि नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया है. बच्चा सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने बिना ब्रेक लिए लगातार 9 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा और बच्चे को सही हालत में गड्ढे से बाहर निकाला जा सका.

फिलहाल, बच्चे को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. नन्ही सी जान को सुरक्षित देखकर उसके माता-पिता ने अब राहत की सांस ली है.

जानकारी के लिए बता दें कि जामनगर जिले के लालपुर तालुका क्षेत्र के गांव गोवना में मंगलवार की शाम 6.30 बजे के करीब एक दो साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था. प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो तुरंत फायर ब्रिगेड की दो टीमें पहुंचीं और राजकोट से एसडीआरएफ बुलाई गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट का बयान भी सामने आया था. कार्यकारी मजिस्ट्रेट कटान चावड़ा ने बताया कि गोवना गांव में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है. कई घंटों से बचाव अभियान जारी है, जल्द ही उसे बाहर निकाला जाएगा. उनके इस बयान के लगभग पांच घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने सफलता पाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर लाया गया. 

दो साल के बच्चे का नाम राजू है और उसके माता-पिता मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. घटना जामनगर शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव में हुई. माता-पिता 15 दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए जामनगर आए थे. उनके दो बच्चे हैं और राजू छोटा बेटा है.

यह भी पढ़ें: Gujarat Honey Trap: गुजरात में पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग, युवक को फंसाकर वसूले गए 6 लाख, नकली पुलिस का भी भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget