एक्सप्लोरर

'यूरोप घूमने गई थी, अमेरिका कैसे...', गुजरात वापस भेजे गए लोगों के परिजनों का दर्द

Indian Illegal Immigrants: अमेरिका से 104 अवैध भारतीयों को निर्वासित कर भारत भेजा गया, जिनमें 33 गुजरात के हैं. उनके परिवारों को उनके विदेश जाने की जानकारी नहीं थी.

Indians Deported from USA: अमेरिका से 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट कर के देश वापस भेज दिया गया है. इनमें से 33 लोग गुजरात से आते हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. अमेरिका से आई फ्लाइट पहले पंजाब के अमृतसर में लैंड हुई, जिसके बाद सभी 33 लोगों को गुजरात के अहमदाबाद लाया गया. अहमदाबाद में लैंड करते ही गुजरात पुलिस की गाड़ी से इन लोगों को अपने-अपने गांवों और शहरों की ओर भेज दिया गया. 

पुलिस अधिकारी आरडी ओझा ने जानकारी दी कि 33 लोगों से भरा विमान गुरुवार की सुबह अहमदाबाद में लैंड हुआ. ये लोग वो हैं, जिन्हें अमेरिका के डिपोर्टेशन ड्राइव के तहत निर्वासित कर भारत वापस भेजा गया है. एयरपोर्ट पर पुलिस की कई गाड़ियां तैनात की गई थीं, जिनके जरिए सभी को उनके-उनके घरों तक छोड़ा जा रहा है. 

परिजनों को नहीं पता बच्चे अमेरिका कैसे पहुंचे
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मीडिया ने जब इन अप्रवासियों से बात करने की कोशिश की, तो लोग कैमरा पर आने से बचते नजर आए और अपने-अपने घरों की ओर जाने के लिए तैयार हो गए. इनमें से ज्यादातर लोग मेहसाणा, गांधीनगर, पाटन, वडोदरा और खेड़ा जिले के हैं. 

गुजरात के रहने वाले इन अप्रवासियों के परिवार से भी बातचीत करने की कोशिश की गई. कई लोगों के परिजनों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनके बच्चे देश छोड़ कर विदेश चले गए हैं. मेहसाणा की रहने वाली एक अप्रवासी महिला के परिजनों ने बताया कि वह एक महीने पहले दोस्तों के साथ यूरोप गई थी. वहां, उन लोगों ने क्या योजना बनाई, कुछ पता नहीं. हमें नहीं पता कि वह अमेरिका कैसे पहुंची. 

'अप्रवासियों से अपराधियों की तरह बर्ताव न करें'
वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने सभी 33 गुजराती लोगों के प्रति सांत्वना जताई और कहा कि ये लोग बेहतर नौकरी और करियर की तलाश में दूसरे देश गए थे. उनके साथ अपराधियों वाला बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए. वहीं, सीआईडी-क्राइम की डिप्टी इंसपेक्टर जनरल परीक्षिता राठौड़ का कहना है कि फिलहाल पुलिस इन अप्रवासियों से अभी पूछताछ नहीं करेगी. 

यह भी पढ़ें: गुजरात के सूरत में सीवरेज लाइन में गिरा 2 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget