एक्सप्लोरर

मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने अतिक्रमण के लिए विशेष समुदाय को ठहराया जिम्मेदार, भड़के विधायक

Gujarat: मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने अवैध अतिक्रमण के लिए एक विशेष समुदाय को जिम्मेदार ठहराया, जिसका कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने विरोध किया. विश्वकर्मा ने ये बयान अमित चावड़ा के पलटवार में दिया.

Imran Khedawala on Jagdish Vishwakarma: गुजरात में इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है. इस दौरान मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने मंगलवार (25 फरवरी) को कहा कि राज्य में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के लिए एक विशेष समुदाय ही जिम्मेदार है. इस टिप्पणी का विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र मुस्लिम विधायक इमरान खेड़ावाला ने विरोध किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि किसी का नाम लिए बगैर विश्वकर्मा ने कहा कि एक विशेष समुदाय के नेता इस तरह के अवैध अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं और ऐसा करके वे गुजरात और भारत के गौरव को दांव पर लगा रहे हैं.

दरअसल, राज्यपाल ने 19 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित किया था. सहकारिता राज्य मंत्री विश्वकर्मा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग ले रहे थे.

'बुलडोजर कार्रवाई' के पलटवार में विश्वकर्मा का बयान
विश्वकर्मा ने ये टिप्पणियां कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता अमित चावड़ा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कीं, जिसमें उन्होंने BJP सरकार की 'बुलडोजर कार्रवाई' की आलोचना की थी. चावडा ने कहा कि हाल के दिनों में सरकार ने वैध रूप से बनीं कई मकानों और कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है.

उन्होंने कहा, 'अहमदाबाद के ओधव, जुहापुरा, केशवपुरा और आणंद, द्वारका और अंबाजी में वैध रूप से निर्मित मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. इस बुलडोजर कार्रवाई के कारण गरीब लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. मकान देने के अपने वादे को पूरा करने के बजाय आप गरीब लोगों के मकानों को ध्वस्त कर रहे हैं.'

अमित चावड़ा के बयान पर जगदीश विश्वकर्मा का पलटवार 

अमित चावड़ा की इसी बयान पर पलटवार करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि जब हिंदुओं के घर तोड़े जाते हैं तो कांग्रेस नेता चुप रहते हैं. जिसके बाद एक मात्र मुस्लिम विधायक इमरान खेड़ावाला ने इस पर विरोध जता दिया.

मंत्री ने कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के कड़े प्रतिवाद का हवाला देते हुए कहा, 'एक विशेष समुदाय के नेता इस तरह के अवैध अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं और ऐसा करके वे गुजरात और भारत के गौरव को दांव पर लगा रहे हैं.'

ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर में VIP दर्शन की सुविधा नहीं, पूजा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget