एक्सप्लोरर

Gujarat Rain: गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही! वडोदरा के निचले इलाकों में बाढ़, 3 लोगों की मौत, 7 लापता

Gujarat Rain News: मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तक गुजरात के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मंगलवार को राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

Gujarat Weather News: गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार (26 अगस्त) को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जल भराव हो गए हैं. इसके साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग लापता हैं और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए सभी प्रमुख शहरों के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की. राज्य शिक्षा विभाग ने मंगलवार को राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है. मोरबी जिले के हलवद तालुका में एक पुल से गुजरते समय एक ट्रॉली ट्रैक्टर के बह जाने से सात लोग लापता हो गए हैं. 

सात लोग लापता
अधिकारियों के अनुसार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लगभग 20 घंटे के तलाशी अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चल सका है. साबरकांठा जिले में कटवाड़ गांव के पास एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें दो लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने उन्हें बचा लिया. भारी बारिश के बीच छोटा उदयपुर जिले में भारज नदी में पानी के तेज बहाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

इस मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या 99
छोटा उदयपुर के कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा कि भारी बारिश के कारण भारज नदी में पानी का प्रवाह बढ़ गया, जिससे पोल नंबर तीन के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया. वडोदरा, आणंद, खेड़ा और पंचमहल जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव हो गया और कई लोग फंस गए. राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस मौसम में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 99 हो गई है.

वडोदरा में विश्वामित्री नदी के उफान पर होने से रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. लगातार भारी बारिश के कारण अजवा जलाशय और प्रतापपुरा जलाशय से पानी विश्वामित्री नदी में छोड़ दिया गया, जिससे जलभराव हो गया. वहीं रेलवे ने वडोदरा में बारिश का पानी भरने की वजह से मुंबई आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी है. वहीं गांधीनगर सेक्टर-13 स्थित महात्मा मंदिर अंडरब्रिज पर पानी कम होने के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बिखरी हुई दिखीं.

सीएम ने ली समीक्षा बैठक
आलोक कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए सभी प्रमुख शहरों के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों, जिला विकास अधिकारियों (डीडीओ) और नगर आयुक्तों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की. भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का ब्योरा लेने के लिए मुझसे फोन पर बातचीत की. उन्होंने जरूरी मदद का आश्वासन दिया है, जिसमें जरूरत पड़ने पर राज्य में राहत और बचाव और आपदा प्रबंधन के लिए केंद्रीय बलों से और मदद भेजना शामिल है.

आलोक कुमार पांडे ने कहा कि आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर सभी कलेक्टर को अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि दक्षिण गुजरात में इस मौसम की औसत वार्षिक बारिश की 105 प्रतिशत और कच्छ में 95.8 फीसदी बारिश हो चुकी है, जबकि मध्य, उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में क्रमशः 77 प्रतिशत, 70.74 फीसदी और 91 प्रतिशत बारिश हुई है.

आलोक कुमार पांडे ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और तटरक्षक बल की मदद से अब तक 1,653 लोगों को बचाया गया है. इसके अलावा एहतियात के तौर पर अब तक 17,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आनंद में बोरसाद तालुका में 268 मिमी बारिश हुई, इसके बाद वडोदरा जिले के वडोदरा तालुका में 262 मिमी और खेड़ा जिले की नाडियाड तालुका में 232 मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा में कांग्रेस ने उठाई जाति-आधारित जनगणना की मांग, BJP सरकार ने यह कह कर किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget