एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे पीएम मोदी, भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज का करेंगे उद्घाटन 

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी आज फिर से गुजरात आएंगे और ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स)’ का उद्घाटन करेंगे. कल पीएम ने साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी थी.

Gujarat Visit of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर के नजदीक स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) का दौरा करेंगे. गुजरात सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस दौरे में प्रधानमंत्री ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स)’ का उद्घाटन करेंगे. यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज होगा. इसके अलावा मोदी एकीकृत नियामक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय की आधारशिला भी रखेंगे.

गुजरात के सीएम समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल 
प्रधानमंत्री एनएसई आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट मंच की शुरुआत भी करेंगे. इस मंच के जरिये सिंगापुर शेयर बाजार के सदस्यों के एनएसई आईएफएससी में निफ्टी डेरिवेटिव के साथ कारोबार करने में मदद मिलेगी. विज्ञप्ति में बताया गया कि इन कार्यक्रमों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड भी शामिल होंगे.

Gujarat News: गुजरात में आप ने जारी की पदाधिकारियों की तीसरी सूची, गोपाल इटालिया ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कल साबर डेयरी का किया था उद्घाटन
पीएम मोदी ने गुरुवार (28 जुलाई) को गुजरात के साबरकांठा में गढ़ोदा चौकी में साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और आधारशिला रखी थी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, इन परियोजनाओं से स्थानीय किसानों और दूध उत्पादकों को सशक्त बनाया जाएगा और उनकी आय में वृद्धि होगी. इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरकांठा में साबर डेयरी में 120 मीट्रिक टन प्रति दिन (MTPD) पाउडर निर्माण संयंत्र को एकीकृत किया.

कितनी थी कीमत?
पूरी परियोजना की कुल लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. कल पीएम मोदी ने साबर डेयरी में एसेप्टिक मिल्क पैकेजिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया था. यह 3 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक प्लांट है. इस परियोजना को लगभग 125 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ क्रियान्वित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: तीस्ता सीतलवाड़ और श्रीकुमार की जमानत याचिकाओं पर आज आएगा फैसला, SIT ने कोर्ट में दी है ये दलीलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: पैसों के लेन- देन के विवाद में भाइयों ने गाड़ी को लगाई आग, 2 लोग जिंदा जले
गुजरात: पैसों के लेन- देन के विवाद में भाइयों ने गाड़ी को लगाई आग, 2 लोग जिंदा जले
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget