एक्सप्लोरर

गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा, 2 गाड़ियों की टक्कर में 8 लोगों की मौत

Gujarat Accident News: हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

मामला सुरेंद्रनगर जिले के लखतर के पास स्थित झामर गांव का है. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब कडू गांव से सुरेंद्रनगर की ओर आ रही एक कार की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई.

कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किलें भी आईं.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को खाई से रेस्क्यू किया और कार सवार लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, ताकि उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सके.

पिछले कुछ दिनों बढ़े सड़क हादसे

गौरतलब है कि गुजरात में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आए हैं. 8 अगस्त को गुजरात के कच्छ में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना मालियुआ के पास स्थित सूरजबाड़ी पुल पर घटित हुई. यहां एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई थी.

हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों में आग लग गई. गाड़ी में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इससे पहले, 25 जुलाई को गुजरात के गांधीनगर में एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया था. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget