एक्सप्लोरर

Gujarat: बीजेपी 18 साल बाद भी नहीं जीत सकी ये सीट, AAP ने चलाया 'झाड़ू'

Gujarat Byelection Result 2025: गुजरात बीजेपी का गढ़ है. लेकिन विसावदर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए चुनौती बनी रही है. 2007 के बाद पार्टी को यहां जीत नसीब नहीं हुई है.

गुजरात में 19 जून को दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सोमवार (23 जून) को घोषित किए गए. आप आदमी पार्टी और बीजेपी ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत बरकरार रखी. विसावदर में आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया जीते तो वहीं कडी सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने जीत हासिल की. पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने यही सीटें जीती थीं. 

2007 में आखिरी बार यहां जीती बीजेपी

विसावदर सीट की जीत से आम आदमी पार्टी उत्साहित है. ये गुजरात की वो सीट है जो बीजेपी के लिए चुनौती बनी रही है. इस सीट पर आखिरी बार बीजेपी को 2007 में जीस हासिल हुई थी. 2007 में बीजेपी के भलाला कुनभाई (Bhalala Kanubhai Mepabhai) ने 45.16 फीसदी वोटों के साथ जीत हासिल की थी. इसके बाद ये सीट बीजेपी के खाते में नहीं गई.

2022 में आप को मिली जीत

2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर पहली बार जीत का स्वाद चखा. पार्टी के टिकट पर भूपेंद्र भयानी इस सीट से विजेता बने. लेकिन बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. इससे से ये सीट खाली हो गई. उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पार्टी के सीनियर नेता गोपाल इटालिया पर भरोसा जताया और वो जीतने में कामयाब रहे.

इस सीट पर कब-कब कौन जीता

2002- बीजेपी
2007- बीजेपी
2012- जीजीपी
2017- कांग्रेस
2022- आम आदमी पार्टी
2025 (उपचुनाव)- आम आदमी पार्टी

उपचुनाव में क्या रहे नतीजे?

आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया को ईवीएम से 75906 और पोस्टल से 36 वोट मिले. इस तरह से उन्हें कुल 75942 मिले. उनका वोट शेयर 51.04 रहा. बीजेपी के उम्मीदवार किरीट पटेल को ईवीएम से 58325 और पोस्टल से 63 वोट मिले. कुल योग 58388 रहा और वोट शेयर का आंकड़ा 39.24 रहा. कांग्रेस के नितिन रणपारिया को ईवीएम से 5491 पोस्टल से 10 यानी कुल 5501 वोट मिले. वोट शेयर का आंकड़ा 3.7 फीसदी रहा. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget