एक्सप्लोरर

Gujarat: ‘रोल मॉडल’ गोडसे पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर गुजरात का अधिकारी निलंबित

Gujarat News: गुजरात में एक अधिकारी को ‘‘मेरा रोल मॉडल- नाथूराम गोडसे पर आयोजित एक प्रतियोगिता आयोजित करने पर निलंबित कर दिया गया है.जानिए

Gujarat News: गुजरात सरकार ने वलसाड जिले की एक परिवीक्षाधीन युवा विकास अधिकारी को ‘‘मेरा रोल मॉडल- नाथूराम गोडसे’’ विषय पर स्कूली छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर बुधवार को निलंबित कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला बुधवार को तब सामने आया जब वलसाड जिले के स्थानीय समाचार पत्रों ने यह दावा करते हुए खबरें प्रकाशित की कि एक छात्रा ने ‘‘मेरा रोल मॉडल - नाथूराम गोडसे’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता जीती है. खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि राज्य मंत्री हर्ष सांघवी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद वलसाड जिले की परिवीक्षाधीन वर्ग-2 जिला युवा विकास अधिकारी मिताबेन गवली को तत्काल निलंबित कर दिया गया.

अधिकारी के निलंबन का आदेश दिया गया

सांघवी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. कुछ घंटों के भीतर गवली को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया. आदेश में कहा गया है कि विभाग के वलसाड कार्यालय द्वारा 14 फरवरी को एक निजी स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के लिए विषय चयन में अधिकारी को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए थी. यह प्रतियोगिता पूरे वलसाड जिले के 11 से 13 वर्ष की आयु वर्ग के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए थी.

निलंबन आदेश में कहा गया है, ‘‘14 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों को चुनने के लिए तीन विषय दिए गए थे. गवली द्वारा प्रदान किए गए विषयों में से एक ‘मेरा रोल मॉडल- नाथूराम गोडसे’ था. अन्य दो विषय थे ‘मुझे केवल वही पक्षी पसंद हैं जो आसमान में उड़ते हैं’ और ‘मैं वैज्ञानिक बनूंगा लेकिन अमेरिका नहीं जाऊंगा.’

प्रतियोगिता का चयन वलसाड जिला कार्यालय द्वारा किया गया

विभाग के उप सचिव दीपक पटेल द्वारा हस्ताक्षरित निलंबन पत्र में कहा गया है कि विभाग ने जब वलसाड जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बी डी बरियाया से जानकारी मांगी तो उन्होंने विभाग को बताया कि गवली ने इन विषयों का चयन किया था और भाषण प्रतियोगिता के बारे में सूचित करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों को पत्र लिखा था. विवाद शुरू होने के बाद निजी स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उसने केवल कार्यक्रम की मेजबानी की थी और इसका आयोजन नहीं किया था.

कुसुम विद्यालय की प्रशासक अर्चना देसाई ने कहा, ‘‘हमने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए केवल अपने स्कूल परिसर को विभाग को उपलब्ध कराया था. न केवल विषय, यहां तक कि प्रतियोगिता के लिए निर्णय करने वालों का चयन वलसाड जिला कार्यालय द्वारा किया गया था.’’

ये भी पढ़ें:-

Gujarat News: गुजरात साइंस सिटी की टिकट की कीमत में हुई भारी कमी, जानें- अब कितने रुपये देने होंगे

Gujarat News: गुजरात में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 47 किलो वजनी ट्यूमर, दिया नया जीवन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget