एक्सप्लोरर

गुजरात के सूरत में 2.57 करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Gujarat News: पुलिस के मुताबिक 500 रुपये के जाली नोट की 43 गड्डियां छिपा कर रखी थीं, जिनमें से प्रत्येक में 1000 नोट थे.

Gujarat News: गुजरात के सूरत में 2.57 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए गए और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. 

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर जिला) के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सरोली में जब चारों आरोपी तीन बैग लेकर पैदल जा रहे थे तो एक जांच चौकी पर उन्हें पकड़ लिया गया.

जाली नोट की 43 गड्डियां छिपाईं
सरोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "उन्होंने (आरोपियों ने) 500 रुपये के जाली नोट की 43 गड्डियां छिपा कर रखी थीं, जिनमें से प्रत्येक में 1,000 नोट थे. लोगों को ठगने के लिए इन गड्डियों में सबसे ऊपर और सबसे नीचे के नोट असली थे."

आम लोगों को ठगा
उन्होंने बताया, "इसके अलावा 21 ऐसी गड्डियां भी बरामद की गईं, जिनमें से प्रत्येक में 200 रुपये मूल्य के 1,000 नोट थे. उनकी योजना इन नोटों के जरिए बैंकों, बाजारों आदि में आम लोगों को ठगने की थी."

नहीं थे सीरियल नंबर
पुलिस अधिकारी ने कहा, "जाली नोटों पर सीरियल नंबर नहीं थे और उनकी जगह भारतीय बच्चों का खाता छपा हुआ था. आरोपियों की पहचान अहमदनगर (अहिल्यानगर) के निवासी दत्तात्रेय रोकडे, राहुल विश्वकर्मा और राहुल काले और सूरत के रहने वाले गुलशन गुगाले के रूप में हुई है."

इन धाराओं में केस दर्ज
उन्होंने आगे बताया कि चारों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (2) (धोखाधड़ी), 61 (आपराधिक साजिश) और 62 (गंभीर अपराध के प्रयास के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें

Surat News: रिश्तेदार की कंपनी में नहीं करना चाहता था काम, युवक ने काट लीं अपनी 4 उंगलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget