एक्सप्लोरर

गुजरात HC ने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार, कह दी ये बात

Ahmedabad News: जस्टिस देव ने आरोपी की जमानत रद्द करते हुए कहा कि जिस पिता पर बेटी भरोसा करे कि वह उसे समाज की बुराइयों से बचाएगा, वही भक्षक बन जाए, तो ऐसे में बेटी पर क्या गुजरती होगी.

Gujarat News: अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार करते हुए, गुजरात उच्च न्यायालय ने कहा है कि बलात्कार और छेड़छाड़ भारतीय समाज की एक 'काली सच्चाई' है. पिछले महीने पारित फैसले में, न्यायमूर्ति समीर दवे ने एक व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनुस्मृति और पद्म पुराण के श्लोकों का भी हवाला दिया.

बलात्का और छेड़छाड़ भारतीय समाज की काली सच्चाई

इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के मुताबिक, 16 दिसंबर को दिए अपने आदेश में न्यायमूर्ति समीर देव ने कहा था कि  बलात्कार या छेड़छाड़ भारतीय समाज की एक ऐसी काली सच्चाई है जो एक महिला की आत्मा को तबाह कर देती है, उसके स्वाभिमान को चकनाचूर कर देती है और कुछ लोगों के जीने की उम्मीद को खत्म कर देती है.  यह उस महिला या लड़की की अंतर्दृष्टि को हिला देता है जो कभी खुशमिजाज हुआ करती थी. इस आदेश की कॉपी 4 जनवरी को सार्वजनिक की गयी है.

पत्नी ने लगाया था पति पर बेटी के रेप का आरोप

बता दें कि पिछले साल जनवरी में देवभूमि द्वारका जिले की एक महिला ने अपने पति पर अपनी 12 वर्षीय बेटी का दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  354(a)  और  354(b) (छेड़छाड़) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

बेटी से शादी करना चाहता था पिता

वहीं राज्य सरकार ने उसे जमानत दिये जाने का यह कहते हुए विरोध किया था कि आरोपी वे बहुत ही गंभीर अपराध किया है और वह दोबारा से इस अपराध को दोहरा सकता है. पुलिस जांच का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने पाया कि आरोपी ने न केवल अपनी बेटी से छेड़छाड़ की बल्कि अपनी पत्नी से कहा कि वह अपनी बेटी से शादी करना चाहता है. जस्टिस देव ने आरोपी की जमानत रद्द करते हुए कहा कि एक बेटी यह भरोसा करती है कि उसका पिता उसे बाहरी बुराइयों से बचाएगा, लेकिन जब वही रक्षक उसे चीर डालता है और इसके परिणामस्वरूप उसे जो आघात होता है उसका वर्णन भी नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Gujarat News: नेशनल हाईवे पर भारी वाहन के नीचे आकर कुचला तेंदुआ, मौके पर ही मौत

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget