एक्सप्लोरर

Gujarat Ground Water: गुजरात के इन तीन जिलों में हर साल गिरता जा रहा भूजल स्तर, आंकड़े देखकर हो जाएंगे परेशान

Gujarat Water: गुजरात के तीन जिलों में भूजल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. गुजरात के इन तीन जिलों में हर साल भूजल स्तर में एक मीटर से ज्यादा की गिरावट देखी गई है.

Gujarat Ground Water level: केंद्र ने संसद को बताया कि गुजरात के तीन जिलों में पिछले एक दशक से हर साल भूजल स्तर में एक मीटर से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. पिछले एक दशक में, कच्छ में भूजल स्तर में 12.43 मीटर, पंचमहल में 13.16 मीटर और साबरकांठा में 13.36 मीटर की गिरावट दर्ज की गई है. लोकसभा सांसद लल्लू सिंह ने जानना चाहा कि क्या केंद्र भूजल के अनावश्यक दोहन को रोकने के लिए नई जल प्रबंधन नीतियां बना रहा है. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह सच है कि कुछ राज्यों में भूजल स्तर प्रति वर्ष एक मीटर की दर से कम हो रहा है.

क्या बोले केंद्रीय जल राज्य मंत्री?
अपने लिखित उत्तर में, केंद्रीय जल राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने कहा कि जल स्तर के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि लगभग 70 फीसदी कुओं में जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि लगभग 30 फीसदी कुओं में गिरावट दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय भूजल बोर्ड ने नवंबर 2021 के भूजल स्तर की तुलना देश के लिए नवंबर 2011 से नवंबर 2020 के दशक के औसत भूजल स्तर के साथ की है. मंत्री ने कहा, "तुलना से संकेत मिलता है कि 15 राज्यों के 41 जिलों में भूजल में औसत गिरावट प्रति वर्ष एक मीटर है."

गुजरात में कितने बड़े बांध हैं?
कुल 541 भारतीय बांधों में से, गुजरात में लगभग 21 बड़े बांध हैं. सामान्य तौर पर, गुजरात में बांध राज्य के विकास और गुजरात के लोगों की जीवन शैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. गुजरात की पांच प्रमुख बांध परियोजनाएं सरदार सरोवर, उकाई, दांतीवाड़ा, कड़ाना और धारोई बांध परियोजनाएं हैं. इन परियोजनाओं को राज्य भर में सिंचाई और पीने के लिए पानी का मुख्य स्रोत माना जाता है.

ये भी पढ़ें:

Pathan Controversy: फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार बढ़ रहा विवाद, अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दी ये धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget