एक्सप्लोरर

गुजरात में बच्चे नहीं कर पाएंगे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार जारी करेगी गाइडलाइंस

Gujarat News: गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने बताया कि सोशल मीडिया गाइडलाइंस का मकसद बच्चों को डिवाइस से दूर रखना और इसके नफा-नुकसान के बारे में जानकारी देना है.

Gujarat Latest News: मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के नुकसान को देखते हुए गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश सरकार ने गुरुवार (9 जनवरी) को कहा है कि बहुत जल्द बच्चों के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाले दिशानिर्देश जारी करेगी.

गुजरात सोशल मीडिया गाइडलाइंस में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना बच्चों के लिए अच्छा नहीं है. बच्चों को चाहिए कि वो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें.

सोशल मीडिया गाइडलाइंस जरूरी क्यों?

गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सोशल मीडिया गाइडलाइंस का मकसद बच्चों को डिवाइस से दूर रखना है. इसके बदले उन्हें खेल के मैदानों और स्टडी टेबल पर लाना है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करने के बाद दिशानिर्देश लाए जाएंगे.

शिक्षा मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने आगे कहा, "हमने पहले प्राथमिक विद्यालयों में (बच्चों के लिए) मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने वाला एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया था. अब उस प्रस्ताव पर सख्ती से पालन किया जाएगा." 

शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक

मंत्री पंसेरिया ने कहा कि इस योजना के तहत शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को दिशानिर्देशों के बारे में जागरूक किया जाएगा. गुजरात सरकार की इस पहल को एक अभियान के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है.

पढ़ाई और खेलकूद पर जोर 

प्रफुल पंसेरिया मुताबिक शिक्षकों से कहा जाएगा कि वे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय सोशल मीडिया पर रहने के बजाय बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखें. साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया जाएगा कि वे अपने बच्चों के सामने सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करें और सुनिश्चित करें कि बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करें. 

इसके अलावा, मंत्री ने एनजीओ, धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बच्चों को सोशल मीडिया और स्मार्टफोन से दूर रखने के अभियान में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे हर स्कूल में एक लघु फिल्म चलाकर अभिभावकों को सोशल मीडिया के नुकसान के बारे में बताएं. 

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई है कि गुजरात की तरह देश के दूसरे राज्य भी अपने यहां इन उपायों को लागू करेंगे.

गुजरात में HMPV का एक और केस, 80 साल के बुजुर्ग का टेस्ट आया पॉजिटिव, कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget