एक्सप्लोरर

Gujarat Exit Poll 2024: गुजरात में कितने सीटें जीत रही कांग्रेस? प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने बताया अपना आंकड़ा

Gujarat Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: गुजरात के एग्जिट पोल में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाती हुई दिख रही है लेकिन कांग्रेस ने इसके उलट अपना अलग ही दावा पेश किया है.

Gujarat Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल (Exit Poll) के आंकड़े आने के बाद कांग्रेस ने पार्टी की इंटरनल मीटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें जयराम रमेश (Jairam Ramesh) विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की मीटिंग कर वहां पार्टी की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इस मीटिंग में गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने दावा किया कि उनकी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है और यह 4-5 सीटें आराम से जीत जाएगी. 

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ''गुजरात में पहले तो बीजेपी कहती थी कि 26 सीट पांच-पांच लाख वोटों से जीतेगी और कांग्रेस को कैंडिडेट नहीं मिलेगा. लेकिन हम मजबूती से लड़े और बीजेपी की बोलती बंद हो गई. बाद में बीजेपी कहीं नहीं कह रही कि हम पांच लाख से जीतेंगे. 26 में से एक सीट (सूरत) पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बीजेपी ने खेल खेला, बाकी 25 सीटों में 12 सीटों पर टाइट फाइट है. कांग्रेस 4-5 सीट आराम से जीतेगी.''

शक्ति सिंह ने कहा, ''आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत लड़ रही है. भरूच पर टाइट फाइट है. भावनगर अच्छी से लड़ी गई है. बाकी 23 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने बहुत जोरों से लड़ाई लड़ी. बीजेपी में अंदरूनी झगड़े चलते रहे. दो जगह कैंडिडेट बदले,उसके प्रत्याशियों को काले झंडे दिखाए गए लोगों ने घुसने नहीं दिया.''

हमारी गांरटी को लोगों ने स्वीकारा - शक्ति सिंह गोहिल
गोहिल ने आगे कहा, ''कांग्रेस में प्रत्याशी और प्रचार को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई. एकजुट होकर टीम के रूप में लड़े. हम सभी कार्यकर्ता और नेता का आभार जताते हैं. पांच न्याय और 25 गारंटी को लोगों ने स्वीकार किया. बीजेपी ने 2014 और 2019 में जो दावा किया था वह पूरा नहीं किया. पीएम मोदी की भाषा को जनता ने स्वीकार नहीं किया है. हम भले ही 2014 और 2019 में जीरो पर रहे थे  लेकिन इस बार हमारे लिए चुनावी नतीजे अच्छे रहेंगे.'' कांग्रेस भले ही 4-5 सीट जीतने का दावा कर रही हो लेकिन किसी एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को शून्य तो किसी में 0-1 सीट मिलती दिख रही है. 

ये भी पढ़ें - BJP विधायक के बेटे पर NSUI नेता पर हमला करने का आरोप, जूनागढ़ पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget