एक्सप्लोरर

Gujarat Election: कांग्रेस को 'दिशाहीन' बताकर MLA पद से इस्तीफा देने वाले हर्षद रिबदिया कौन हैं?

Congress MLA Harshad Ribadiya Resigned: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक हर्षद रिबदिया (Harshad Ribadiya) ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

Who is Harshad Ribadiya: गुजरात चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) विधायक और पाटीदार समुदाय के नेता हर्षद रिबदिया (Harshad Ribadiya) ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इस बारे में गुजरात विधानसभा की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि कांग्रेस विधायक हर्षद रिबदिया ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य (Nimaben Acharya) को सौंपा है जिसे स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भी आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस को बताया 'दिशाहीन'

गुजरात के जूनागढ़ जिले के विसावदर से विधायक हर्षद रिबदिया ने इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस दिशाहीन है. गुजरात मे चुनाव है और दक्षिण भारत मे पदयात्रा निकाली जा रही है, पदयात्रा की जरूरत तो गुजरात में है. हर्षद रिबदिया का ये इस्तीफा गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी के सूत्रों की मानें तो वह जल्द ही प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं.

कौन हैं हर्षद रिबदिया 

बता दें कि पाटीदार समुदाय के नेता रिबदिया साल 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पटेल समुदाय की सीट से चुने गए थे. कांग्रेस विधायक रिबदिया पिछले साढ़े चार साल में गुजरात की बीजेपी सरकार के आलोचक रहे हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव पाटीदार आरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए थे और सौराष्ट्र क्षेत्र में पटेल समुदाय के सदस्यों ने सत्ताधारी बीजेपी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कांग्रेस को वोट दिया था.

हर्षद रिबदिया ने गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर साल 2014 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने गुजरात के पूर्व सीएम केशूभाई पटेल के बेटे भरत पटेल को हराया था. इसके बाद फिर साल 2017 में हुए चुनाव में भी इस सीट से कांग्रेस ने हर्षद रिबदिया को टिकट दिया था और इस चुनाव में भी उन्होंने बीजेपी नेता किरीट बालूभाई पटेल को हराया था.

Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस को झटका, हर्षद रिबदिया ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Gujarat Election: चुनाव से पहले कांग्रेस ने शंकरसिंह वाघेला को दिया वापसी का ऑफर, कहा- 'हमेशा स्वागत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget