एक्सप्लोरर

Gujarat Doctors Strike: गुजरात के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं प्रभावित, 10,000 डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Gujarat: गुजरात में लगभग 10,000 सरकारी डॉक्टरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी है. जिसकी वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Gujarat Doctors Strike: गुजरात में लगभग 10,000 सरकारी डॉक्टरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को अनिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी है. इस हड़ताल की वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले दिन गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा संचालित सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रभावित रहीं क्योंकि डॉक्टरों ने मरीजों को देखने से इनकार कर दिया.

'लगभग 10,000 सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर'

गुजरात मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (जीएमटीए) के अध्यक्ष डॉ रजनीश पटेल ने कहा,''हमारी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा में राज्य भर में लगभग 10,000 सरकारी डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. ऐसा कभी नहीं हुआ.  सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, छह मेडिकल कॉलेज और नौ जीएमईआरएस कॉलेज आदि के सरकारी कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं.''

Arvind Kejriwal Roadshow in Ahmedabad: गुजरात में आम आदमी पार्टी का रोड शो, केजरीवाल बोले- 'हमें एक मौका दें'

डॉ रजनीश पटेल ने आगे कहा कि हड़ताल पर गए डॉक्टर सातवें वेतन आयोग के अनुसार सेवाओं, विभागीय पदोन्नति और गैर-अभ्यास भत्ता (एनपीए) को जारी रखने और नियमित करने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले पर जीएमटीए के महासचिव डॉ जयेंद्र मकवाना ने कहा, सरकार ने वादा किया था कि हमारी सभी मांगों को 31 मार्च, 2022 तक पूरा किया जाएगा.

हमारे पास हड़ताल का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं

आश्वासन के बाद, हमने अपनी हड़ताल रद्द कर दी थी, लेकिन ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया है. हमें जल्द ही किसी भी समय आदेश के बारे में कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. हमारे पास हड़ताल का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. वहीं हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि हमने कोरोना  महामारी के दौरान लोगों की जान बचाई लेकिन राज्य सरकार हमारी मांगों के प्रति उदासीन है.

Gujarat News: गुजरात में आसमान छू रही नींबू की कीमत, जानिए कितने रुपये तक पहुंचे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget