एक्सप्लोरर

गुजरात के द्वारका में 3 दिन से जारी है बुलडोजर एक्शन, कई धार्मिक निर्माण भी गिराए गए

Gujarat Demolition Drive: गुजरात के बेट द्वारका और ओखा में अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है. तीन दिनों में कई मजहबी निर्माणों सहित अवैध ढांचे गिराए जा चुके हैं. 1000 पुलिसकर्मी तैनात हैं.

Gujarat Demolition Drive: गुजरात में अरब महासागर के पास बसे शहरों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है. आज (सोमवार, 13 जनवरी) अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए बुलडोजर एक्शन का तीसरा दिन है. गुजरात के बेट द्वारका और ओखा में अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है. गिराए जा रहे अवैध अतिक्रमण में कई मजहबी निर्माण भी शामिल हैं. साथ ही, मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है, ताकि किसी भी तरह की हिंसा से बचा जा सके. 

द्वारका एसपी ने इस बात की जानकारी दी है कि बेट द्वारका डिमॉलिशन का तीसरा दिन चल रहा है. तीन दिन में कायदे से कार्रवाई कर के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है. बेट-द्वारका के साथ-साथ ओखा विस्तार में भी यह कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि मौके पर एक हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी, एसआरपी जवान और एमपीएफ के जवान शामिल हैं. यह पूछे जाने पर कि बुलडोजर कार्रवाई कितने दिन चल सकती है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तक जरूरत होगी तब तक यह काम चलेगा. 

पिरोटन द्वीप में भी हटाया गया अतिक्रमण
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने भी अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए. हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "गुजरात के जामनगर में पिरोटन टापू (द्वीप) अब सभी अवैध अतिक्रमणों से मुक्त हो गया है! पिरोट्रान द्वीप, समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा, राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. कल, 4000 वर्ग फुट में फैली 9 अवैध धार्मिक संरचनाओं को द्वीप से हटा दिया गया, जिससे इसकी प्राकृतिक स्थिति बहाल हो गई."

 


गुजरात के द्वारका में 3 दिन से जारी है बुलडोजर एक्शन, कई धार्मिक निर्माण भी गिराए गए

अरब सागर के मरीन नेशनल पार्क में स्थित पिरोटन द्वीप पर गुजरात सरकार के प्रशासन ने लगभग 4 हजार वर्ग फीट में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है. बताया जा रहा है कि द्वीप को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं. इस कड़ी में कम से कम अवैध 9 मजारों और दरगाहों पर बुलडोजर चलाया गया है. 

गुजरात के गृहमंत्री ने एक्स पोस्ट में तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "बेट द्वारका देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था की भूमि है. कृष्ण भूमि में किसी भी अवैध अतिक्रमण को नहीं होने देंगे. हमारी आस्था और संस्कृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है."


गुजरात के द्वारका में 3 दिन से जारी है बुलडोजर एक्शन, कई धार्मिक निर्माण भी गिराए गए

पाकिस्तान के करीब होने के चलते सुरक्षा जरूरी
एसपी ने बताया कि बेट द्वारका से पाकिस्तान केवल 80 नॉटिकल माइल्स दूर है. ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका बहुत ही महत्वपूर्ण है. पहले ही पाकिस्तान की ओर से साजिश के तहत ड्रग की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. पानी के जरिए बाहर से आ रही बोट यहां आराम से रुक सकती है और फिर प्रतिबंधित चीजों की स्मगलिंग आसान हो जाती है. इसलिए यहां हमेशा सरकार का अप्रोच रहा है कि यहां के अवैध निर्माणों को क्लियर किया जाए. साल 2022 में भी ऐसी ही डिमोलिशन ड्राइव हुई थी. 

यह भी पढ़ें: HMPV Cases: इस राज्य में अब 9 महीने के बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि, कैसे हैं लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget