एक्सप्लोरर

Kheda BSF: खेड़ा में जवान की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, परिवार को दी जाएगी वित्तीय सहायता

Gujarat BSF: गुजरात के खेड़ा में एक बीएसएफ जवान की हत्या मामले में बीएसएफ ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है. बीएसएफ ने ये भी कहा है कि परिवार की वित्तीय मदद भी की जाएगी.

Kheda BSF Murder Case: गुजरात में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर की है. इस मामले में बीएसएफ का कहना है कि गुजरात पुलिस के साथ मिलकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है. वहीं पीड़ित के परिवार को वित्तीय मदद भी दी जा रही है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 25 दिसंबर को गुजरात बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय को दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकारी मिली कि बीएसएफ की 56वीं बटालियन के मुख्य आरक्षक मेलाजी भाई, जो अपने गृहनगर सूर्यनगर, खेड़ा जिला गुजरात में छुट्टी पर थे, की हत्या कर दी गई. बीएसएफ ने बताया कि घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए गुजरात पुलिस और परिवार के सदस्यों से तुरंत संपर्क किया गया.

वहीं गुजरात बीएसएफ के महानिरीक्षक ने गुजरात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और मामले की जांच में उनका शीघ्र सहयोग मांगा. राज्य पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बीएसएफ और राज्य पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं और तथ्यों को सामने लाने और शहीद बीएसएफ जवान और उनके परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ दिवगंत जवान के परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें तत्काल वित्तीय सहायता जारी करने और उचित चिकित्सा उपचार सहित सभी सहायता प्रदान कर रहा है. बीएसएफ दिवगंत जवान के परिवार को हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

गौरतलब है कि बीएसएफ जवान अपनी बेटी का अश्लील वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर शिकायत करने गया था. इस दौरान आरोपी लड़के के परिवार ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

Bhavnagar: भावनगर में क्लासमेट को पीटने के आरोप में निलंबित हुईं दो दृष्टिहीन छात्राएं, बैग से पैसे चोरी करने का था शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget