एक्सप्लोरर

GUJCET Exam 2022: इस तारीख को आयोजित होगा गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, यहां जानें परीक्षा की टाइमिंग से लेकर पैटर्न तक पूरी जानकारी

GUJCET Exam 2022 Dates: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 की आयोजन तारीख घोषित कर दी गई है. यहां जानिए किस समय पर होगा पेपर.

GUJCET Exam 2022 Dates Declared: गुजरात (Gujarat)के विभिन्न डिप्लोमा, डिग्री, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए आयोजित होने वाली जीयूजेसीईटी परीक्षा (GUJCET Exam 2022) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Gujarat Common Entrance Test) का आयोजन 20 अप्रैल 2022 के दिन किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में बने केंद्रों पर होगा. तारीखों के बारे में जानकारी गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी बोर्ड (GSEB) से पाई जा सकती है. यहां से परीक्षा संबंधित अन्य जानकारियां भी पाई जा सकती हैं.

इतने केंद्रों पर होगी परीक्षा –

जीयूजेसीईटी (GUJCET Exam 2022) परीक्षा का आयोजन बीस जिलों में किया जाएगा. परीक्षा की टाइमिंग सुबह दस से शाम चार बजे की होगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रुप ए और बी मिलाकर करीब 1.8 लाख छात्र ये परीक्षा देंगे.

परीक्षा पैटर्न –

जीयूजेसीईटी परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न आएंगे. ये विषय हैं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स. फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर एक ही साथ होगा और इसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा. बाकी दोनों पेपरों को हल करने के लिए 60 मिनट प्रति विषय के हिसाब से समय दिया जाएगा. हर विषय में 40 प्रश्न आएंगे.

इतनी सीटों पर होता है एडमिशन –

जीयूजेसीईटी परीक्षा के द्वारा करीब 60,000 इंजीनियरिंग सीटों पर एडमिशन होगा. इसके अलावा फार्मेसी की करीब 6,000 सीटें भरी जाएंगी. सामान्यत: ये परीक्षा मई के महीने में आयोजित की जाती है लेकिन इस बार पहले ही परीक्षा का आयोजन हो रहा है ताकि एडमिशन प्रक्रिया में देरी न हो.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान में निकली बंपर भर्तियों के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 12वीं पास करें अप्लाई 

Sarkari Naukri Alert: हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, बिजली विभाग में निकली भर्ती, एक लाख होगी सैलरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget