एक्सप्लोरर

Vikash Yatra: सीएम भूपेंद्र पटेल ने की "वंदे गुजरात विकास यात्रा" की शुरुआत, ‘विकास रथ’ को दिखाई हरी झंडी

Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 15 दिवसीय ‘‘वंदे गुजरात विकास यात्रा’’ की शुरुआत की है. सीएम पटेल ने एलईडी स्क्रीन से लैस 82 ट्रकों को रवाना किया है.

Vande Gujarat Vikas Yatra: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 15 दिवसीय ‘‘वंदे गुजरात विकास यात्रा’’ की शुरुआत की. इसके तहत एलईडी स्क्रीन से लैस 82 ट्रकों को रवाना किया गया जिनके जरिये पहले मुख्यमंत्री के तौर पर और बाद में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा. ये ट्रक राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाएगी.

सीएम ने ‘‘विकास रथ’’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री पटेल और अन्य गणमान्य लोगों ने साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में ऐसे एक ‘‘विकास रथ’’ ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जबकि बाकी 81 ट्रकों को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से राज्य सरकार के मंत्रियों ने रवाना किया. मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि इन 15 दिनों में सरकार शहरों और गांवों में 2,500 कार्यक्रम आयोजित करेंगी जिसमें उसकी उपलब्धियों को बताया जाएगा. उन्होंने बताया कि यात्रा के हिस्से के तहत 2500 नए विकास कार्यों का उद्घाटन या घोषणा की जाएगी.

Gujarat Politics: गुजरात आप नेता का बीकेएस पर निशाना, किसानों को धोखा देने का लगाया आरोप, BJP को लेकर कही ये बात

क्या बोले सीएम पटेल?
अधिकारियों ने बताया इस सरकारी पहल का उद्देश्य यह रेखांकित करना है कि कैसे पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर गत 20 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात का कायाकल्प हुआ है. गौरतलब है कि मोदी ने अक्टूबर 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी द्वारा तैयार कार्ययोजना ने आज गुजरात को देश का विकास इंजन बनने में मदद की है.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए धन्यवाद. गुजरात ने शिक्षा सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है.आज स्कूल ड्राप आउट (बीच में ही स्कूल छोड़ना) का अनुपात महज तीन प्रतिशत है यह गत 20 साल में बहुत कम हुआ है.’’ उन्होंने कहा कि गत 20 साल में गुजरात में एमएमबीएस की सीटें 1,300 से बढ़कर 5700 हो गई हैं जबकि विश्वविद्यालयों की संख्या 21 से 102 तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें-

Gujarat News: नींद में सोती रही पुलिस, फिल्मी अंदाज में प्रेमी को लॉकअप से छुड़ा ले गई प्रेमिका, अब दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget