एक्सप्लोरर

Gujrat News: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IPS अधिकारी से ब्लैकमेलिंग के आरोप में पांच गिरफ्तार

एटीएस के बयान के अनुसार जीके प्रजापति ने एक महिला को अपने नाम से एक हलफनामा बनवाने के लिए राजी किया था. इसमें उसे आरोप लगाना था कि एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी ने उससे रेप किया था.

Gandhinagar News: गुजरात एटीएस ने एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी को ब्लैकमेल (Blackmail) करने और उनसे रंगदारी मांगने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस गिरोह के सदस्यों ने एक पूर्व आईपीएस (Former IPS Officer) अधिकारी को फंसाने के लिए महिला के नाम से शपथ पत्र बनवाया था. इस मामले में कार्रवाई के लिए गुजरात के गृह विभाग ने आदेश जारी किया था.जानकारी हो कि यह हलफनामा वायरल (Viral) भी हो गया था. इस घटना से संबंधित मामला गांधीनगर (Gandhinagar) के सेक्टर 7 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था.

आरोपितों में दो नेता और तीन पत्रकार
एक प्रेस बयान में एटीएस ने कहा कि उन्होंने ब्लैकमेल और जबरन वसूली करने के प्रयास के सिलसिले में दो नेताओं और तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जीके प्रजापति, हरेश जादव, महेंद्र परमार उर्फ राजू जेमिनी, आशुतोष पंड्या और कार्तिक जानी शामिल हैं. सभी के खिलाफ जांच चल रही है.

आठ करोड़ रुपये वसूलने की थी साजिश
एटीएस के बयान के अनुसार, जीके प्रजापति ने एक महिला को अपने नाम से एक हलफनामा बनवाने के लिए राजी किया था. इसमें उसे यह आरोप लगाना था कि एक बहुत वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी ने उसके साथ दो बार बलात्कार किया था. इस हलफनामे के आधार पर गिरोह ने सेवानिवृत्त अधिकारी को ब्लैकमेल करने और उससे कम से कम आठ करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रची गई थी. लेकिन, उनकी साजिश सिरे नहीं चढ़ सकी और सभी एटीएस की जद में आ गए. 

महिला को ले जाया गया था अहमदाबाद
एटीएस के अनुसार, हलफनामा तैयार करने के लिए, महिला को अहमदाबाद के एक बंगले में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति ने उसे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया, जिसने उसके साथ दो बार बलात्कार किया था. एटीएस का कहना है कि उस व्यक्ति ने वहां पर एक अधिकारी होने का नाटक किया था, लेकिन वह गिरोह का सदस्य नहीं था. पुलिस ने सभी पांच व्यक्तियों को बलात्कार, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और भारतीय दंड संहिता के अन्य उल्लंघनों के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Gujarat News: झोलाछाप डॉक्टर ने दो माह की बच्ची को लोहे की गर्म छड़ से दागा, खांसी का इलाज कराने लेकर आई थी मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget