एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Elections 2022: आज पहले चरण में गोपाल इटालिया की अग्निपरीक्षा ? जानिए उनके बारे में

Gujarat Election News : गोपाल इटालिया गुजरात में कभी पुलिस की नौकरी करते थे. आम आदमी पार्टी के टिकट पर सूरत के कतारगाम विधानसभा सीट से वो इसबार चुनावी मैदान में हैं.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का मैदान सज चुका है. 24 घंटे बाद 1 दिसंबर को 89 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान होना है. 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. गुजरात में इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP)के कारण त्रिकोणीय हो गया है. हालांकि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछले 27 सालों से सत्ता में हैं. इस बार भी वह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रही है. बीजेपी के सभी बड़े नेता गुजरात में प्रचार कर चुके हैं. 

मंगलवार शाम को पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार पर रोक लग चुका है. गुजरात में इस बार दो चरणों में मतदान होंगे. इस चुनाव में तीनों प्रमुख पार्टियों के दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं. गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भी चुनाव लड़ रहे हैं. 

इटालिया 2013 में हवलदार के तौर पर गुजरात की पुलिस ईकाई लोकरक्षक दल से जुड़े थे. बाद में 2014 में गोपाल इटालिया को अहमदाबाद क्लेक्ट्रेट में क्लर्क के रूप में गुजरात राजस्व विभाग में नौकरी मिल गई थी. हालांकि 2017 में राजस्व विभाग ने उन्हें सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए बर्खास्त कर दिया था. 

पीएम पर किए थे टिप्पणी 
गुजरात आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को पार्टी ने सूरत जिले कतारगाम विधानसभा सीट से टिकट दिया है. गोपाल इटालिया इस विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित टिप्पणी करके चर्चा का केंद्र बन गए थे. बीजेपी ने गोपाल इटालिया पर जोरदार हमला बोला था.

एक के बाद एक विवाद में वह शामिल रहे हैं. उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए विधानसभा के बाहर राज्य के तात्कालीन मुख्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूतां फेंका था. इस घटना के कारण सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए राजस्व विभाग ने उनको पद से बर्खास्त कर दिया था. हालांकि बाद में वह समाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे थे. 

कब शुरू किया राजनीतिक सफर
साल 2015 में हार्दिक पटेल के साथ मिलकर गुजरात में इन्होंने पाटीदार आंदोलन में जान फूंकी थी. इसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी. साल 2020 में गोपाल इटालिया ने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए थे. पार्टी ने इन्हें कुछ ही दिनों के भीतर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी. इस बार के चुनाव में इन्हें विधानसभा टिकट भी मिला है. गुजरात में इटालिया की गिनती बड़े पाटीदार नेताओं में की जाती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget