एक्सप्लोरर

Gujarat Elections: "हमारे नेताओं पर हमला करने के लिए गुंडों का सहारा ले रही है बीजेपी", सूरत में बोले आप नेता राघव चड्ढा

Aam Aadmi Party: सूरत में आप नेता पर हुए हमले को लेकर राघव चड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, गुजरात में लड़ाई बीजेपी के ‘फर्जी गुजरात मॉडल’ और ‘केजरीवाल के असली शासन मॉडल’ के बीच होगी.

Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई बीजेपी के ‘फर्जी गुजरात मॉडल’ और ‘केजरीवाल के असली शासन मॉडल’ के बीच होगी. चड्ढा ने सूरत में आप के एक नेता पर कथित हमले के बाद बीजेपी को ‘‘भारतीय गुंडा पार्टी’’ करार दिया. गुजरात आप महासचिव मनोज सोराठिया पर मंगलवार रात सूरत शहर में करीब 10 लोगों के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया.

बीजेपी ने दिया ये जवाब
इसके जवाब में, गुजरात बीजेपी ने कहा है कि आप सहानुभूति हासिल करने के लिए ‘‘नाटक’’ का सहारा ले रही है और चुनावों से पहले अराजकता पैदा करने के लिए एक ‘‘पुरानी रणनीति’’ अपना रही है. राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने सूरत में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कहा कि बीजेपी गुजरात में आप के उदय से डरी हुई और परेशान है. गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. उन्होंने कहा कि आप एक मजबूत ताकत बनती जा रही है और उस पार्टी को चुनौती दे रही है जिसने 27 साल तक गुजरात पर शासन किया है.

Rajkot News: राजकोट में दो अलग-अलग हादसों में चार युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए शव

राघव चड्डा ने लगाए ये आरोप
चड्ढा के साथ राज्यसभा सदस्य और आप के गुजरात प्रभारी संदीप पाठक सूरत आये थे. चड्ढा ने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक) की बढ़ती लोकप्रियता और जन समर्थन से इतनी डरी हुई है कि वह पार्टी, जिसने महात्मा गांधी की धरती पर 27 साल तक शासन किया, हमारे नेताओं पर हमला करने के लिए गुंडों का सहारा ले रही है.’’

'फर्जी गुजरात मॉडल बनाम अरविंद केजरीवाल का असली शासन मॉडल'
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कानून-व्यवस्था की स्थिति संभाल नहीं सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं - यदि आप अपने गुंडों के माध्यम से विपक्ष को दबाना चाहते हैं और कानून व्यवस्था को संभाल नहीं सकते, तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. आप चुनाव के लिए तैयार है, भले ही वह (चुनाव) आज मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद कल हो. ..अगला चुनाव फर्जी गुजरात मॉडल बनाम अरविंद केजरीवाल के असली शासन मॉडल के बीच लड़ा जाएगा और अहिंसा की जीत होगी. आप दिल्ली के अलावा पंजाब में भी सत्ता में है.

ये भी पढ़ें:

Vadodara News: वडोदरा में गणेश की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद कैसा है माहौल? पुलिस ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget