एक्सप्लोरर

Vadodara News: वडोदरा में गणेश की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद कैसा है माहौल? पुलिस ने कही ये बात

Vadodara Crime News: वडोदरा में दो दिन पहले भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में हिंसा हुई थी. इस मामले में अब सहायक पुलिस आयुक्त एम पी भोजानी ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है." 

Violence in Vadodara: वडोदरा के पानीगेट इलाके में भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच दो दिन पहले हुई झड़प के बाद बुधवार को स्थिति शांतिपूर्ण रही. इस इलाके में हिंसा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि सोमवार रात हुई हिंसा के बाद शहर के उन अन्य इलाकों में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जहां से शोभायात्रा निकलनी थी. सहायक पुलिस आयुक्त एम पी भोजानी ने कहा, ‘‘(पानीगेट इलाके में) स्थिति नियंत्रण में है. हमें घटना के बाद राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की एक कंपनी मिली है. एसआरपी और स्थानीय पुलिस के कर्मी गश्त कर रहे हैं.’’

इस मामले में 13 लोगों को हुई गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के अन्य मार्गों पर भी पुलिस बल तैनात किए गए थे. वडोदरा पुलिस थाने के निरीक्षक के एन लाठिया ने बताया कि सोमवार रात हुई घटना के संबंध में अभी तक दोनों समुदायों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोगों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

निरीक्षक ने कहा, ‘‘दोनों समुदायों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वे सभी असामाजिक तत्व हैं.’’ वडोदरा शहर पुलिस थाने में सोमवार देर रात दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जब ‘आयुर्वेदिक का राजा’ गणपति शोभायात्रा पानीगेट दरवाजा इलाके में पहुंची, तो पहले शोभायात्रा में भाग ले रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया और उन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया.

Ahmedabad News: पाक जेल में 28 साल की सजा काट कर अपने वतन लौटे कुलदीप यादव, मांगी आर्थिक मदद

पुलिस ने इन धाराओं में की कार्रवाई
प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद समूह के कुछ लोगों ने एक मस्जिद पर पथराव किया और फिर दूसरे समुदाय के लोगों ने भी पत्थर फेंके. इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मस्जिद की एक खिड़की टूट गई और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), धारा 147 (दंगा करना), धारा 336 (मानव जीवन को खतरे में डालने के लिए लापरवाही से कदम उठाना) और धारा 295 (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को अपवित्र करना) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात में जर्जर सड़क को ठीक करने में जुटा प्रशासन, सीएम पटेल ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget