एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, आयोग ने की समीक्षा, इन मुद्दों पर हुई बात

Gujarat News: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर अब इलेक्शन कमीशन ने गुजरात में चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की है और कई मुद्दों पर बात की है.

Gujarat Assembly Election: निर्वाचन आयोग के एक दल ने गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे में राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के वास्ते स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं. बीजेपी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं. एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त नौ वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने 16 से 18 सितंबर के बीच अहमदाबाद का दौरा किया और गुजरात में आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की. निर्वाचन आयोग की टीम ने 17 और 18 सितंबर को गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी भारती के साथ जिला निर्वाचन अधिकारियों, आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में चुनावी तैयारियों पर समीक्षा बैठक की.

इन मुद्दों पर की हुई बात
विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने मतदाता सूची और विशेष सारांश संशोधन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम / वीवीपैट), मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं, जनशक्ति, परिवहन, कानून और व्यवस्था, सुरक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इसमें कहा गया है कि नोडल अधिकारियों और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई जिसमें आयकर, उत्पाद शुल्क, भारतीय रिजर्व बैंक, राजस्व खुफिया विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आदि एजेंसी शामिल थी.

Gujarat News: गुजरात सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, नए एडीजीपी बने ब्रह्मभट्ट

इनके साथ हुई बैठक
इसमें कहा गया कि गृह, स्कूली शिक्षा, बिजली, दूरसंचार, सड़क और परिवहन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आबकारी और राजस्व सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ भी बैठक हुई. विज्ञप्ति में कहा गया कि बाद में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करके आगामी चुनाव सुचारू तरीके से कराने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, डीईओ, पुलिस अधीक्षक और प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त जानकारी पर भी चर्चा की गई.

निर्वाचन आयोग की टीम में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान सचिव एन एन बुटोलिया, निदेशक यशवेंद्र सिंह और दीपाली मसिरकर, प्रधान सचिव एस बी जोशी, उप सचिव शुभ्रा सक्सेना और संयुक्त निदेशक अनुज चांडक शामिल थे.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: AAP ने गुजरात में राघव चड्ढा को बनाया सह प्रभारी, चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget