एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रचार ने पकड़ा जोर, इस पार्टी ने किया जीत का दावा

Gujarat Assembly Election: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों के बड़े नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं.

Gujarat Assembly Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा से पहले प्रचार तेज हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे प्रमुख नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं. गुजरात में बीजेपी के लिए चुनाव महत्वपूर्ण हैं, जिसका उद्देश्य मोदी के गृह राज्य में सत्ता बरकरार रखना है, जबकि कांग्रेस 27 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद महत्वपूर्ण राज्य में जीत की उम्मीद कर रही है.

गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला
आम आदमी पार्टी (आप) के लिए दो महीने में होने वाले चुनाव एक अखिल भारतीय पार्टी के रूप में उभरने का एक अवसर होगा. राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं और राजनीतिक अपनी रणनीतियां मजबूत कर रही हैं. गुजरात के शहरों और गांवों की सड़कें राजनीतिक दलों के विज्ञापन बैनर से अटी पड़ी हैं. राजनीतिक विश्लेषक हरि देसाई ने कहा, ‘‘राजनीतिक दलों ने चुनावों के लिए जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है, जिसकी तारीख की घोषणा इस महीने किसी भी समय की जा सकती है.’’

Vadodara News: वडोदरा में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प, 36 लोग गिरफ्तार, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

बीजेपी के नेता लगातार कर रहे दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले सप्ताह दो दिनों के लिए गुजरात में थे और उन्होंने स्थानीय बीजेपी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की. वह पार्टी की रणनीति को दुरुस्त करने के लिए उनके साथ और बैठकें करेंगे. मोदी इस सप्ताह दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर थे और उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों जैसे सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया. उन्होंने अहमदाबाद के लिए मेट्रो ट्रेन सेवाओं का भी उद्घाटन किया और गांधीनगर से मुंबई के लिए भारत की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई.

गुजरात में हैं आप के ये दिग्गज नेता
आप नेता अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात में हैं. वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. आप के नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी गुजरात में हैं. कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा राज्य में प्रचार कर रहे हैं, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं. चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के अलावा, पार्टियां चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले उम्मीदवारों के चयन पर भी ध्यान केंद्रित कर रही हैं. आप ने जहां राज्य की 182 विधानसभा सीट में से 20 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस ने राज्य में उम्मीदवारों के चयन के लिए समितियां बनायी हैं.

क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि पार्टी का प्रचार जोरों पर है और उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी. आप राज्य में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए अपने जमीनी संगठन को मजबूत करने में जुटी है. केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार अभियान को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को 1,000 रुपये भत्ता और नये वकीलों को मासिक मानदेय जैसी कई रियायतों पर केंद्रित किया है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पिछले सप्ताह राज्य का दौरा किया था और राज्य के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. उन्होंने चुनाव कराने के लिए राज्य प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की. राजनीतिक दल भी मुख्यधारा और सोशल मीडिया में व्यापक विज्ञापन अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

ABP News-C Voter Survey: क्या गुजरात में BJP को मिलेगा प्रचंड बहुमत? AAP और कांग्रेस की मिल सकती है इतनी सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget