एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में किसका खेल बिगाड़ेगी AAP और AIMIM? कांग्रेस 'KHAM' फॉर्मूले पर कर रही फोकस

Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस KHAM फॉर्मूले पर काम कर रही है. KHAM का अर्थ है क्षत्रिय ओबीसी, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम. कांग्रेस ने इसी फॉर्मूले पर 1985 में चुनाव लड़ा है.

Gujarat Assembly Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है, जो अगले महीने दो चरणों में होने वाले हैं. राज्य में कांग्रेस पिछले 27 साल से सत्ता में रही बीजेपी को हराने की पूरी कोशिश कर रही है. मुसलमानों को आमतौर पर कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है. हालांकि, राज्य में आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और एआईएमआईएम के कांग्रेस के लिए खेल बिगाड़ने की संभावना है.

हालांकि आप (AAP) बीजेपी को भी कड़ी चुनौती दे रही है, एआईएमआईएम (AIMIM) उन निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने जा रही है जहां मुस्लिम और दलित बहुल हैं. इससे बीजेपी को फायदा हो सकता है क्योंकि वोट बंटने की संभावना है.

कांग्रेस 'KHAM' फॉर्मूले पर कर रही फोकस
कांग्रेस वर्तमान में क्षत्रिय ओबीसी, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम (KHAM) मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो कुल मतदाताओं का 75 फीसदी हैं. KHAM फॉर्मूले ने कांग्रेस को 1985 में 182 में से 149 सीटें जीतने में मदद की थी. हालांकि, कहा जा रहा है कि गुजरात में AIMIM और AAP कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है. कई सीटों पर वोट के बंटने की संभावना है.

एआईएमआईएम ने अब तक गुजरात विधानसभा के लिए 182 में से 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. एआईएमआईएम की तरफ से जारी की गई दूसरी लिस्ट के अनुसार कल्पेश भाई सुंधिया वडगाम से चुनाव लड़ेंगे, अब्बास भाई नोडसोला सिद्धपुर विधआनसभा से चुनाव लड़ेंगे और जैनबीबी शेख वेजलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने से अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी जिसको मुस्लिम वोट मिलता रहा है.

गुजरात में 2011 की जनगणना के अनुसार, गुजरात में हिंदू बहुसंख्यक हैं. हिंदू धर्म गुजरात की आबादी का 88.57 फीसदी है. गुजरात में मुस्लिम आबादी कुल 6.04 करोड़ में से 58.47 लाख (9.67 प्रतिशत) है. अब आपको बता दें कि गुजरात में मुस्लिम आबादी बेशक कम हो लेकिन 34 विधानसभा क्षेत्रों में, मुस्लिम मतदाताओं की आबादी 15 फीसदी से अधिक है. 

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: मुस्लिम वोटर्स हैं गुजरात में महत्वपूर्ण, जानिए किस पार्टी के प्रति रहा है विश्वास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget