एक्सप्लोरर

Gujarat Bypoll 2025: बीजेपी ने विसावदर और कड़ी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जानें- किसे दिया टिकट?

Gujarat Assembly By Election: कड़ी सीट चार फरवरी को बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन और विसावदर सीट ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी के दिसंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी.

Gujarat Assembly By Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात के कड़ी और विसावदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार (1 जून) को राजेंद्र चावड़ा और किरीटभाई पटेल को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की. बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी ने कड़ी से चावड़ा और विसावदर से पटेल को मैदान में उतारा है. 

इसके बाद कांग्रेस ने भी कड़ी से पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने​ विसावदार के लिए अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

इस वजह से खाली हुई थी दोनों सीटें 

दरअसल, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मेहसाणा जिले की कड़ी सीट चार फरवरी को बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के कारण खाली हुई थी. जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी के दिसंबर 2023 में इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. बाद में वह सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए थे.

कड़ी सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला

मेहसाणा तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य रहे बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा कड़ी से कांग्रेस के रमेश चावड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जो कड़ी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं. रमेश 2012 में कांग्रेस के टिकट पर कडी से निर्वाचित हुए थे. कड़ी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है.

विसावदर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार किरीटभाई पटेल पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और जाने-माने सहकारी नेता हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के कद्दावर नेता गोपाल इटालिया है. आप ने जगदीश चावड़ा को कड़ी सीट से प्रत्याशी बनाया है. 

नामांकन की आखिरी तारीख आज 

फरवरी में भाजपा विधायक करशन सोलंकी के निधन के बाद कडी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. इस बीच, विसावदर सीट खाली हो गई है, क्योंकि आप के मौजूदा विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिसंबर 2023 में इस्तीफा दे दिया और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए. चुनाव के लिए मतदान 19 जून को होना है. जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 जून (सोमवार) है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget