एक्सप्लोरर

'...वरना राजनीति छोड़ दूंगा', गुजरात के विसावदर में अरविंद केजरीवाल ने BJP को दे दिया ये चैलेंज

Arvind Kejriwal News: विसावदर उपचुनाव को लेकर AAP ने रोड शो कर सियासी तापमान बढ़ा दिया. अरविंद केजरीवाल ने BJP को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अगर गोपाल इटालिया को तोड़ सको, तो वे राजनीति छोड़ देंगे.

Arvind Kejriwal Challenges BJP in Visavadar: गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. आज, 31 मई को आम आदमी पार्टी ने यहां भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी शामिल हुए. 

इस रोड शो के जरिए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के गढ़ गुजरात के विसावदर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. पार्टी ने विसावदर से गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और अब पूरी ताकत झोंक दी है.

18 सालों से बीजेपी को घुसने नहीं दिया- केजरीवाल
रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा, "विसावदर की जनता ने 18 सालों से बीजेपी को घुसने नहीं दिया, पहले कांग्रेस को मौका दिया, अब इस बार आप को मौका दीजिए."

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस और आप के विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है. उन्होंने मंच से चुनौती देते हुए कहा, "मैं चैलेंज करता हूं कि गोपाल इटालिया को तोड़ कर दिखा दो, अगर तोड़ लिया तो केजरीवाल राजनीति छोड़ देगा." इस पर मुस्कुराते हुए गोपाल इटालिया ने जवाब दिया, "सर, ऐसी कोई बात ही नहीं है."

केजरीवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में केजरीवाल ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि "कांग्रेस भी धोखेबाज पार्टी है, एक नंबर की." इस बयान के जरिए उन्होंने यह संकेत दिया कि गुजरात की राजनीति में अब तीसरी ताकत के रूप में AAP खुद को मजबूत करने के इरादे से उतरी है. भगवंत मान और आतिशी ने भी रोड शो के दौरान जनता से समर्थन की अपील की और AAP की "ईमानदार राजनीति" को आगे बढ़ाने की बात कही.

19 जून को होंगे मतदान, 23 को वोटों की गिनती
गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में मतदान 19 जून को होगा जबकि मतगणना 23 जून को होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून है और नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी. उम्मीदवार 5 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. इस उपचुनाव को लेकर तीनों प्रमुख पार्टियां BJP, कांग्रेस और AAP अपने-अपने स्तर पर जीत के दावे कर रही हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget