एक्सप्लोरर

Gujarat ATS: गुजरात एटीएस के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंगस्टर अरविंद सिंह बीका, लोडेड पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

Gujarat Crime News: गुजरात एटीएस ने बापूनगर के हीरावाड़ी से कुख्यात गैंगस्टर अरविंद सिंह बीका को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लोडेड पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं.

Gujarat Anti-Terrorism Squad: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार शाम को राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर अरविंद सिंह बीका को बापूनगर के हीरावाड़ी से पकड़ा. उस पर गुजरात, राजस्थान और केरल में पुलिस पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और फायरिंग सहित 35 गंभीर अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस सब-इंस्पेक्टर बीएच कोराट को सूचना मिली कि बीका शहर के हीरावाड़ी इलाके में एक कार चोरी करने आया है और उसके पास हथियार हैं.

लोडेड पिस्टल और पांच कारतूस बरामद
गुजरात एटीएस की एक टीम को वहां की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हीरावाड़ी में तैनात किया गया था, जब उन्हें पता चला कि उसने एक चॉल में एक कमरा किराए पर लिया है. सोमवार की शाम को, पुलिस ने बीका को हीरावाड़ी चौराहे की ओर जाते हुए देखा. उन्होंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और सही समय पर उसे पकड़ लिया. पुलिस को उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और पांच कारतूस मिले हैं. उसके बैग से एक पिस्टल और एक देसी रिवाल्वर भी बरामद हुई है.

Somnath Railway Station: सोमनाथ मंदिर की तरह बेहद खूबसूरत दिखेगा ये नया रेलवे स्टेशन, तस्वीरें जारी, जानें- कब होगा तैयार?

पुलिस पर चलाई थी गोलियां
गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मंगलवार को उस पर शस्त्र अधिनियम और गुजरात पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. एटीएस अधिकारी ने बताया कि बीका और उसके गिरोह के करीब 50 सदस्य 2017-18 में गुजरात में सक्रिय थे. जून 2018 में, बीका के गिरोह के सदस्यों पिंटू सिंह, अरविंद सिंह राठौड़, दिनेश बापजी, विनोद मालवीय और प्रताप सिंह ने शहर की अपराध शाखा से पुलिस की एक टीम पर गोलियां चलाई थीं, जब उन्होंने काठवाड़ा के एक अपार्टमेंट में चोरों को पकड़ने के लिए छापा मारा था.

ये भी पढ़ें:

Anand Crime News: नूंह और रांची के बाद अब आणंद में पुलिसकर्मी को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget