एक्सप्लोरर

सोमनाथ मंदिर के पीछे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 36 JCB से तोड़फोड़, सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद

Gir Somnath: सोमनाथ इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार रात से 36 बुलडोजर इन अवैध निर्माणों को गिराने में लगे हुए हैं. लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं.

Gir Somnath Anti Encroachment Drive: गुजरात में सोमनाथ विकास परियोजना के लिए कथित अवैध अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है. सोमनाथ इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार रात से भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में 36 बुलडोजर इन अवैध निर्माणों को गिराने में लगे हुए हैं. इसके अलावा मलबा हटाने के लिए करीब 70 ट्रैक्टर लगाए गए हैं.

एबीपी अस्मिता के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस जगह का इस्तेमाल सोमनाथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में किया जाएगा. सोमनाथ मंदिर के पिछले हिस्से में कई अवैध निर्माण हो गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासनिक टीम काम कर रही है. 

सोमनाथ के पास बुलडोजर एक्शन का विरोध

दूसरी तरफ स्थानीय लोग सोमनाथ में गुजरात सरकार के सबसे बड़े बुलडोजर ऑपरेशन का भी विरोध कर रहे हैं. इससे पहले यहां महीनों से सर्वे काम चल रहा था. सर्वे का काम पूरा होने के बाद सोमनाथ मंदिर के पीछे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

सड़कों पर लोगों की जुटी भीड़

पिछले दो वर्षों में यहां कई नए काम हुए हैं और इस कार्रवाई के बाद सोमनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य को और गति मिलने की उम्मीद है। देर रात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. हालांकि, कार्रवाई होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी और हंगामा करने लगी. लोगों ने कार्रवाई रोकने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह लोगों को हटाया और बुलडोजर एक्शन दोबारा शुरू हुआ.

36 बुलडोजर, 1400 पुलिसकर्मी तैनात

वेरावल-सोमनाथ रोड पर सेंट मैरी स्कूल के सामने का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. देर रात से ही बड़ी संख्या में पुलिस का काफिला आ गया था. साथ ही काजली रोड पर 36 से ज्यादा जेसीबी मशीनें भी नजर आईं. 36 बुलडोजर, 1400 पुलिसकर्मी, बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की मदद से सुबह से ही तोड़फोड़ का काम किया जा रहा है.

कई थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद है. पुलिस की निगरानी में अवैध निर्माण को तोड़ने का काम किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया अभी कुछ समय तक जारी रहेगी. अब स्थिति नियंत्रण में है और तोड़फोड़ का काम जारी है.

ये भी पढ़ें: Gujarat: कांग्रेस MP गेनीबेन ठाकोर ने की OBC आरक्षण को विभाजित करने की मांग, मंत्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget