एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव की तारीखों का आज एलान, EC ने दोपहर 12 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2 चरणों में हो सकती है वोटिंग

Gujarat Assembly Elections: माना जा रहा है कि इस बार भी साल 2017 की तरह चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं. 8 दिसंबर को गुजरात चुनाव की मतगणना होने की संभावना है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज दोपहर 12 बजे तारीखों का एलान किया जाएगा. चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें तारीखों की जानकारी दी जाएगी. गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पहले ही अपनी कमर कस चुकी है. वहीं इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने मुकाबले को और भी ज्यादा रोचक बना दिया है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को 22 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अभी तक कुल 108 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. आप एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने गुजरात चुनाव के लिए 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की है. गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं.

2017 में बीजेपी को मिला था बहुमत
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में सभी 182 सीटों के परिणाम घोषित होने के बाद बीजेपी ने 99 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था. वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी. साल 2017 में, गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को हुए दो चरणों मतदान हुआ था. गुजरात में बहुमत का आंकड़ा 92 है. मालूम हो कि साल 2017 में, गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 89 सीटों के लिए हुए मतदान में 66.75 फीसदी वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण में 68.70 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

गुजरात चुनाव 2017 के नतीजे
कुल सीट- 182

- BJP 99
- CONGRESS 77
- OTHER 6

गुजरात में बीजेपी 1995 से लगातार सत्ता में हैं. नरेंद्र मोदी गुजरात के 22वें मुख्यमंत्री बने और लगातार 13 सालों तक इस पद पर बने रहे. लगातार तीन कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहने के बाद मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और फिर गुजरात में आनंदीबेन पटेल पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget