एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy Effect: गुजरात तट की ओर तेजी से बढ़ रहा साइक्लोन, कच्छ और सौराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा

Biparjoy Cyclone in Gujarat: गुजरात के कई इलाकों में तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के तट पर दिखना शुरू हो गया है. पोरबंदर वॉकवे में पानी घुस गया है. 

Biparjoy Cyclone Update: बिपरजॉय तूफान का असर गुजरात के तट पर भी दिखना शुरू हो गया है. पोरबंदर वॉकवे में पानी घुस गया है. इस बिपरजॉय साइक्लोन का असर नवसारी में देखने को  मिल रहा जहां तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठ रही है. यही हाल कच्छ का भी है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का आज सबसे ज्यादा असर हो रहा है. पोरबंदर के समुद्री किनारे पर 25 से 30 फीट ऊंची लहरें देखी गई हैं. पोरबंदर समेत पूरे सौराष्ट्र में चक्रवात बिपरजॉय के असर को लेकर पोरबंदर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. तटीय गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

लोगों के लिए अलर्ट जारी
चक्रवात बिपरजॉय धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. तूफान का असर पोरबंदर के समुद्र में देखा जा रहा है. एहतियात के तौर पर तटीय गांवों को अलर्ट कर दिया गया है, जबकि बाढ़ वाले इलाकों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए हैं. पारखी गोसा गांव स्थित साइक्लोन सेंटर में प्रभावित लोगों के रहने-खाने समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं. ग्रामीणों से पर्याप्त मात्रा में जरूरी सामान रखने की अपील की गई है. मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र में येलो अलर्ट भी जारी किया है.

ये इलाके होंगे प्रभावित
ज्ञात हो कि चक्रवात बिपरजॉय के 15 जून को गुजरात से टकराने की संभावना है. 15 तारीख को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्रव्यूह होने की संभावना है. चक्रवात बिपरजॉय ने कई बार दिशा बदली है. सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम गुजरात के तटीय क्षेत्र राजकोट, भावनगर, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, कांडला के प्रभावित होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के गुजरात से टकराने पर 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. 14 और 15 तारीख को कच्छ, मोरबी, द्वारका, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में भारी बारिश का अनुमान है. चक्रवात मध्य गुजरात और उत्तरी गुजरात को भी प्रभावित करेगा. अहमदाबाद में भी भारी बारिश की संभावना है. बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने क्या कहा?
विभाग ने कहा, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) Biparjoy अक्षांश 17.4N और देशांतर 67.3E के पास केंद्रित है, मुंबई से लगभग 600 किमी WSW, पोरबंदर से 500 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 830 किमी दक्षिण में है. इसके 15 जून की दोपहर को पाकिस्तान और सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: गुजरात के मछुआरों को तट पर बुलाया गया वापस, बंदरगाहों ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget