एक्सप्लोरर

Gujarat: इस्तीफे की धमकी देने वाले भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने CM से मुलाकात के बाद बदला फैसला

Gujarat News: खेड़ा जिले से भाजपा नेता केसरी सिंह सोलंकी ने उनके पिता पर कथित हमले के इस्तीफा देने की धमकी दी थी, जिसके बाद CM भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक के बाद गुरूवार को उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. 

Gujarat: गुजरात के खेड़ा जिले से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केसरी सिंह सोलंकी ने उनके पिता पर कथित हमले के बाद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बुधवार शाम धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक के बाद बृहस्पतिवार को अपना फैसला वापस ले लिया. 

'आठ फरवरी को चार लोगों ने पिता पर हमला किया'

मातर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सोलंकी ने बुधवार रात को संवाददाताओं से कहा कि अगर राज्य की भाजपा सरकार ने जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक अर्पिता पटेल और लिंबासी थाने से संबद्ध दो पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं किया तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि एक मामूली विवाद के बाद आठ फरवरी को चार लोगों ने उनके पिता पर हमला किया था.

Gujarat: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुजरात इकाई के नेता दिनेश शर्मा ने दिया इस्तीफ़ा

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इलाके में आजाद घूम रहे थे, लेकिन लिंबासी पुलिस ने 15 दिन तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया. पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को तब गिरफ्तार किया, जब मैंने बताया कि वह कहां है, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया.

'मेरे इलाके में अवैध शराब का व्यापार भी फल-फूल रहा है'

सोलंकी ने संदेह जताया कि किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से धन लिया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रभारी एसपी के तहत मेरे इलाके में अवैध शराब का व्यापार भी फल-फूल रहा है. यदि इन तीन अधिकारियों का तबादला नहीं किया जाता है, तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा. 

विधायक ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से गांधीनगर में मुलाकात की. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने मेरी शिकायत का संज्ञान लिया और कार्रवाई करने का वादा किया है, इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला वापस ले लिया है.

Gujarat Board Exams 2022: 28 मार्च से होंगी गुजरात बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget