एक्सप्लोरर

गुजरात के अमरेली में एयरक्राफ्ट क्रैश, विमान के उड़े परखच्चे, पायलट की मौत, सामने आया वीडियो

Gujarat Aircraft Crash: डिप्टी एसपी चिराग देसाई ने बताया कि प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट को अनीतेक महाजन उड़ा रहे थे. हादसे में उनकी मौत हो गई.

गुजरात के अमरेली में मंगलवार (22 अप्रैल) को एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट की जान चली गई. डिप्टी एसपी ने इसकी पुष्टि की. चिराग देसाई ने कहा कि विजन फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अमरेली में क्रैश हो गया. ये हादसा आज शास्त्री नगर इलाके में हुआ. एयरक्राफ्ट को अनीतेक महाजन उड़ा रहे थे जिनकी दुर्घटना में मौत हो गई. 

शास्त्रीनगर में हुआ हादसा

इस घटना को लेकर फायर ऑफिसर एचसी गढवी ने कहा, "आज 12.52 बजे के आस पास फायर कंट्रोल रूम में हमें एक कॉल मिला था कि अमरेली के शास्त्रीनगर विस्तार के अंदर एयरप्लेन क्रैश हुआ है. मैसेज मिलने के 3 मिनट 22 सेकेंड में हमारी टीम मौके पर पहुंच गई." 

पूरा एरिया किया गया सर्च

इसके आगे उन्होंने बताया, "मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. एक पायलट जो अंदर दिख रहा था उसको निकालकर 108 के माध्यम से हॉस्पिटल तक पहुंचाया. ये पूरा इलाका रेजिडेंशियल एरिया है. इसकी वजह से पूरा एरिया सर्च किया गया." उन्होंने बताया कि प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने की सूचना मिलने पर चार टीमें शास्त्रीनगर पहुंचीं.

अमरेली एयरपोर्ट से उड़ा था विमान

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर गिरने से पहले प्लेन एक पेड़ पर गिया. प्लेन में पायलट अकेले उड़ान भर रहे थे. क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लग गई और लपटे उठने लगीं. विमान ने अमरेली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इस दुर्घटना में किसी और का कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

इससे पहले दो अप्रैल को गुजरात के जामनगर में वायुसेना का विमान क्रैश हो गया था. 2 अप्रैल को हुए इस हादसे में एक पायलट की जान चली गई थी. शहीद पायलट हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे. इस विमान में दो पायलट सवार थे.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget