एक्सप्लोरर

गुजरातः कोरोना वायरस के आए 1073 नए मामले, राज्य में अबतक 2557 मरीजों की मौत

प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 49,405 हो गई है.राज्य में अबतक 8,79,213 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है.

अहमदाबादः गुजरात में कोरोना वायरस से 1,073 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद बुधवार को कुल मामले 66 हजार के पार चले गए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 23 और लोगों ने दम तोड़ दिया. अब मृतकों की संख्या 2,557 हो गई है. बीते कुछ दिनों से राज्य में रोजाना लगातार हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं.

सूरत में सबसे ज्यादा नए मामले

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अबतक संक्रमण के कुल मामले 66,777 हो गए हैं. राज्य में नए मामलों में सबसे ज्यादा सूरत से ही सामने आये हैं, जहां बुधवार को 237 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए, जिसके बाद जिले में कुल मामले 14,902 हो गए हैं.

अहमदाबाद जिले में कोरोना वायरस के 161 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 27,283 हो गए हैं.

अहमदाबाद में अबतक 1,617 की मौत

सूरत में छह लोगों की मौत हुई, अहमदाबाद और राजकोट में पांच-पांच, जूनागढ़ और वडोदरा में दो-दो तथा गांधीनगर एवं पाटन में एक एक मरीज की मौत हुई है. सूरत में मरने वालों की संख्या 649 हो गई है जबकि अहमदाबाद में 1,617 हो गई है.

विभाग ने बताया कि राज्य में 1046 और मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. कोविड-19 के संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 49,405 हो गई है. अहमदाबाद जिले में 22,035 लोग ठीक हो गए हैं.

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24,374 नमूनों की जांच की गई है. इस तरह राज्य में अबतक 8,79,213 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें

गुजरात: अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में आग, आठ मरीजों की मौत

कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव ने किया दावा, कहा- देश में बढ़ रही मांग, हर दिन मिल रहे 10 लाख पैकेट के ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget