एक्सप्लोरर

कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव का दावा, कहा- बढ़ रही मांग, हर दिन मिल रहे 10 लाख पैकेट के ऑर्डर

जून में रामदेव ने दावा किया था कि कोरोनिल कोविड-19 रोगियों को ठीक कर सकता है. हालांकि, आयुष मंत्रालय ने तुरंत इसे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसे सिर्फ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा के रूप में बेचने की इजाजत दी थी.

नई दिल्लीः योग गुरु रामदेव ने दावा किया है कि उनकी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को कोविड-19 की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली विवादित दवा कोरोनिल के लिए हर दिन 10 लाख पैकेट की मांग मिल रही है. रामदेव ने बुधवार को कहा कि हरिद्वार स्थित यह कंपनी मांग को पूरा करने के लिए जूझ रही है, क्योंकि फिलहाल वह हर दिन सिर्फ एक लाख पैकेट की आपूर्ति कर पा रही है.

दवाई की ज्यादा कीमत भी रख सकते थेः रामदेव

पतंजलि योगपीठ के प्रमुख बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा, ‘‘आज हमारे पास प्रतिदिन कोरोनिल के 10 लाख पैकेट की मांग है और हम केवल एक लाख की आपूर्ति कर पार रहे हैं.’’ उन्होंने साथ ही कहा कि वह इसकी कीमत ज्यादा भी रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

रामदेव ने कहा, “पतंजलि आयुर्वेद ने इसकी कीमत केवल 500 रुपये रखी है. कोरोना वायरस महामारी के दौर में अगर हमने इसकी अधिक कीमत, यहां तक कि 5000 रुपये लगाई होती तो भी हम आसानी से 5,000 करोड़ रुपये तक कमा सकते थे. लेकिन हमने ऐसा नहीं किया गया.’’ रामदेव उद्योग संस्था एसोचैम द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘आत्म निर्भर भारत-वोकल फॉर लोकल’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे.

दवा पर हुआ था विवाद

इससे पहले जून में रामदेव ने दावा किया था कि कोरोनिल कोविड-19 रोगियों को ठीक कर सकता है. हालांकि, आयुष मंत्रालय ने तुरंत इसे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया और बाद में केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि पतंजलि इस उत्पाद को केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा के बेच सकती है और कोविड-19 के इलाज के रूप में इसे नहीं बेचा जा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने गाय के घी को 1,300-1,400 करोड़ रुपये का सालाना ब्रांड बनाया है.’’ पतंजलि समूह का अनुमानित कारोबार लगभग 10,500 करोड़ रुपये का है.

ये भी पढ़ें

दुनियाभर में कोरोना से 7 लाख से ज्यादा मौतें, अबतक 1.90 करोड़ संक्रमित, 61 लाख का इलाज जारी

क्रिकेट पर कोविड 19 की मार जारी, एक और लीग रद्द हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget