एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः टोल की पर्ची के सहारे ट्रक ड्राइवर के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मात्र एक टोल की पर्ची के सहारे हत्याकांड का खुलासा कर दिया. साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक टोल की पर्ची के सहारे हत्याकांड का खुलासा किया है. मामला कासना थाने क्षेत्र में स्थित सलेमपुर नहर में मिले अज्ञात शव का है. यहां शव की पैन्ट की जेब में एक टोल की पर्ची मिली थी. इसी के सहारे पुलिस मृतक की शिनाख्त कर उसकी हत्या में शामिल तीन बदमाशों तक पहुंची. फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल तथा ट्रक के कागजात बरामद हुए हैं.

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कासना थाने क्षेत्र में स्थित सलेमपुर नहर में 5 सितम्बर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी. शव सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके चेहरे आदि से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. शव की पैन्ट की जेब में केवल एक टोल की पर्ची प्राप्त हुई थी. जो कि पलवल (हरियाणा) पेरीफेरल हाईवे टोल की थी. इस पर्ची के सहारे पुलिस मृतक के हत्यारे अजीपाल उर्फ एमएलए, सोनू और शकील को ग्राम घंघोला के पास से को दबोचने सफल रही.

सीसीटीवी से मिली सुराग पुलिस ने पहले पेरीफेरल हाईवे टोल की पर्ची के आधार पर पलवल टोल जाकर सीसीटीवी फ़ुटेज आदि चेक की. जिससे यह ज्ञात हुआ कि जिस ट्रक के ड्राइवर कि हत्या हुई थी, उस ट्रक पर ओम लोजिस्टिक लिखा था. ओम लोजिस्टिक के नम्बर प्राप्त कर उन से इस ट्रक के बारे मे जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि यह ट्रक उदयभान ड्राइवर चला रहा था.

अकेला रह गया था ओमप्रकाश डीसीपी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर उदयभान ने बताया कि ट्रक वह और उसका साथी ड्राइवर ओमप्रकाश चला रहे थे. इस ट्रक में हुबली से सूखी लाल मिर्च लेकर आ रहे थे. जिसे सेक्टर- 67 नोएडा में हल्दीराम कम्पनी में उतारना था. जब वे लोग ट्रक लेकर धारुहेड़ा, हरियाणा पहुंचे तो उसे घर से सूचना मिली कि बच्चे की तबीयत बहुत खराब है. जिसके बाद वह ओमप्रकाश को ट्रक देकर, ट्रक में लदी मिर्च नोएडा में उतारने को कह कर अपने घर चला गया था. उदयभान और ओमप्रकाश के परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की. इस दौरान पता चला कि यह शव ड्राइवर ओमप्रकाश का है. पोस्टमॉर्टम कि रिपोर्ट से पता चला कि ड्राइवर ओमप्रकाश को नुकीली चीज से वार कर मारा गया है.

दोस्तों ने की हत्या राजेश सिंह ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की गहनता से जांच की गई. जिसमें मृतक ओमप्रकाश को दिनांक 02.9.2020 को ग्राम घंघोला के अजीपाल उर्फ MLA के साथ दिखना पाया गया. जांच के पता चला कि उस दिन अजीपाल उर्फ एमएलए, सोनू तथा शकील ने मृतक के साथ थे. अजीपाल के खेत के पास एक ट्यूबवेल भी है. वहां पर चारों ने शराब पी, शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर मृतक ओमप्रकाश से अजीपाल उर्फ एमएलए से कहा सुनी और गाली गलौज हुई. जिससे नाराज होकर तीनों ने मिल कर ओमप्रकाश की हत्या कर दी.

हत्या के बाद शव छिपाया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों ओमप्रकाश को नहर में लेकर गए. जहां पर शकील ने ओमप्रकाश के पैर पकडे़ औक सोनू ने हाथ पकडे़ इसके बाद अजीपाल ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी. बाद में शव के चेहरे को भी क्षत विक्षत कर दिया ताकि कोई पहचान न सके. इसके बाद तीनों ने शव को नहर के आसपास उगी हुई झाड़ी और घास डाल कर छिपा दिया, जिससे कि शव किसी को दिखाई न दे. डीसीपी ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है. अभियुक्त अजीपाल ने पूर्व में अपनी बहन और बहनोई की हत्या की थी. साथ ही उसने घंघोला के ही एक व्यक्ति की हत्या की थी, जिसमें वह जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें-

यूपी: प्रयागराज में वकीलों और पुलिस में आधी रात को झड़प, हुआ हल्का बल प्रयोग

यूपी: बरेली-सहारनपुर और मेरठ में भी हवाई अड्डे बनाने की योजना, सीएम योगी ने रखी मांग

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget